बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-मगही भोजपुरी भाषा बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में 14 दिसम्बर को 11 30 बजे से पीडब्ल्यूडी डाकबंगला में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए मो0 नसीर अंसारी ने बताया कि इस विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के पूर्वमंत्री के0एन0 त्रिपाठी,संयोजक बबन पासवान,सह संयोजक अभय पांडेय होंगें।कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैया चौबे करेंगे।