भवनाथपुर :
भवनाथपुर झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ भवनाथपुर इकाई केतत्वावधान में रविवार को उच्च विद्यालय भवनाथपुर के प्रशाल में केतार, खरौंधी एवं भवनाथपुर के शिक्षकों की बैठक जिला अध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय की अश्य्क्षता में किया गया। इस बैठक में विभिन्न मागो यथा सेवा संपुष्टि, शिक्षकों की प्रोन्नति,योजना मद,गैर योजना मद,वाणिज्य शिक्षकों की प्रोन्नति,अनुकंपा शिक्षकों की विभिन्न ग्रेड में प्रोन्नति एवं 17 दिसम्बर को राज्य में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय ने कहा कि समय सारणी की अधिसूचना स0 2144 2नवम्बर2021 के द्वारा पदाधिकारियों ने शिक्षकों पर दमनात्मक कारवाई शुरू की है।
इसके विरोध में हम सभी शिक्षकों को चटटानी एकता का परिचय देते हुए रांची चले और कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करे। कार्यक्रम को मृत्युंजय दुबे, सतीस चौबे, खरौंधी प्रखण्ड अध्यक्ष राजा राम सिंह,धर्मनाथ पासवान ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश चौबे एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रखण्ड अध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया। इस मौके पर सुनीता बाड़ा, प्रियंका रानी, मिना पांडेय,विभा पाठक, उर्मिला कुमारी, यशवंत प्रसाद, कृष्णा विश्वकर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, मंगलेश सिंह, ब्रजमोहन पांडेय,,मनोज दास, दिनेश प्रजापति, रामचन्द्र राम, अमरेंद्र कुमार ,रामनंदन बैठा सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।