रंका :
रंका प्रखंड के नवा दोहरी निवासी बिंदु देवी के द्वारा रंका सुनील गारमेंट्स के दुकान में 6000 रु गिरने के बाद दुकानदार के द्वारा नहीं देने का लगा रही है ।
इस संबंध में बिंदु देवी ने बतलाई के बैंक से पैसा निकाल कर 5000 एवं 1000 मेरे पास था दोनों 6000 लेकर इनकी दुकान में कपड़ा लेने गई थी जो मेरा झोला इन्हीं की दुकान में छूट गया। जब मैं घर पर गया तो मेरा झोला नहीं था मैं दौड़े दौड़े इनकी दुकान में आया झोला तो मिला परंतु पैसा गायब था। मैंने इनसे कहा कि मेरा पैसा दीजिए उन्होंने कहा कि नहीं पैसा मैं नहीं निकाला हूं परंतु जब झोला यहां पर है तो मेरा पैसा कहां है इस पर महिला ने दुकानदार पर आरोप लगाते हुए पैसा की मांग करने लगी।