बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर- अनुमंडलीय पेंशनर समाज द्वारा शनिवार को अपने कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर सीडीएस जनरल विपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। साथ ही शहीदों के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
अनुमंडलीय पेंशनर समाज के अध्यक्ष गदाधर पाण्डेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस धटना से पूरा देश मर्माहत है और देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। मौके पर सचिव शिव शंकर प्रसाद, कोषाध्यक्ष रामानंद पाण्डेय, भरत चौबे, शम्भू नाथ यादव, बिगन राम, जयकिशोर शुक्ला, रामवतार साहू, कमलेश्वर पाण्डेय, सुदेश्वर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।