रंका :
रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत के मुखिया मिथिलेश कुमार यादव के भाई के खलिहान में रखा 30 क्विंटल धान जंगली हाथी के द्वारा बर्बाद कर दिया। साथ ही एक बैल को हाथी के द्वारा पटक के मार दिया गया।
इस संबंध में बताते चलें कि रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत के चुटिया गांव में विमलेश यादव के खलिहान में रखा 30 क्विंटल धान रात्रि में जंगली हाथी के द्वारा बर्बाद किया एवं बोड़ा फाड़कर खाया। एवं वही एक बैल को पटक कर मारा डाला।