गढ़वा :
गढ़वा जवाहर नवोदय विद्यालय में नवोदय प्रीमियर लीग का आयोजन विद्यालय के मैदान में किया गया प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य चंद्रबली, गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, विद्यालय के खेल शिक्षक सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस मौके पर प्राचार्य चंद्रबली ने कहा कि नवोदय विद्यालय की ओर से नवोदय प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया है नवोदय प्रीमियर लीग में विद्यालय के सभी वर्ग के बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है प्रतियोगिता का समापन 19 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे अपने खेल के बदौलत आगे कदम बढ़ाते हैं इस प्रतियोगिता मैं बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्यनरत बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। उद्घाटन मैच में ग्यारहवीं वर्ग ने वर्ग 9 के टीम को 64 रनों से हराया वही दूसरे मैच में 11वीं की टीम ने वर्ग आठ की टीम को 30 रनों से हराकर अपने पूरे अंक अर्जित किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ओमप्रकाश सिंह और अनूप कुमार को विद्यालय के प्राचार्य चंद्रबली ने प्रदान किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुधीर कुमार गुप्ता,रामप्रवेश,मनोज कुमार,सपनामणि,देवराज द्विवेदी, राहुल चौधरी, आर प्रजापति, अजित कुमार व काफी संख्या में छात्र छात्रायें मौजूद थे।