बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-सरकार के नगर विकास सचिव को पत्र लिखे जाने तथा अक्टूबर माह तक कार्रवाई नही किये जाने के बाद नवम्बर माह में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की बात कहे जाने पर सरकार के संयुक्त सचिव मनोहर मरांडी द्वारा नगर पंचायत के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार से स्पष्टीकरण समर्पित करने को कहा गया है।
अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की सूचना मिली है।उक्त बातें पूर्वमंत्री सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचन्द्र केशरी ने शनिवार को चेचरिया स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कही।उन्होंने कहा कि नगर विकास व आवास विभाग के संयुक्त सचिव मनोहर मरांडी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमिटी बनी थी।
जिसमे तकनीकी कोषांग के मुख्य अभियंता राजदेव सिंह भी थे।जांच समिति द्वारा उल्लेखित किया गया है कि तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार का इस प्रकरण में जिम्मेवारी व सहभागिता प्रतीत होता है।अन्य दोषी अधिकारियों तत्कालीन कार्यपालक अभियंता मो0आफताब आलम तथा अन्य भी है,जो जांच में दोषी पाये गये है।उन्होंने कहा कि तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार,मुख्य अभियंता राजदेव सिंह,,कार्यपालक अभियंता मो0 आफताब आलम सहित अन्य पर सरकार सख्त कार्रवाई करे व जो अधिक राशि की निकासी की गई है वह संवेदक से जमा कराने,33 सोलर लाइट जिसका अधिक कीमत जेम पोर्टल के नाम पर दिखाया गया है,शेष राशि जमा कराने साथ ही 120 सिंगल लाइट जो शहर के अंदर सभी वार्ड में लगाया गया है,उसका कीमत 10 हजार की जगह 80 हजार रुपये प्रति इकाई दिखाया गया है।
उन्होंने इसकी जांच कर शेष राशि जमा कराने की मांग किया है।उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2021 तक यदि उक्त सभी लोगो पर कार्रवाई नही हुई तो जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे।प्रेसवार्ता में मथुरा पासवान,सलीम अंसारी,इस्माइल अंसारी,मुन्ना गुप्ता,सोबराती खां सहित अन्य उपस्थित थे।