कांडी :
- देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस बिपिन रावत तथा उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन पर शुक्रवार की देर शाम कांडी प्रखंड के कांडी बाजार में श्रद्धांजलि रथ यात्रा सह कैंडल मार्च निकल कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

सूर्य मंदिर निर्माण सह छठ पूजा समिति के तत्त्वाधान में शहीदों की याद में कांडी पेट्रोल पंप से डूमरसोता मोड़ तक फूल मालाओं से रथ सजाकर श्रद्धांजलि यात्रा सह कैंडल मार्च निकाला गया उक्त कैंडल मार्च में कमिटी के पदाधिकारियों व कांडी प्रखंड के कई गणमान्य लोगों सहित सैकडों लोग शामिल हुए श्रद्धांजलि रथ फूल मालाओं से सजा हुआ था व डीजे पर भक्ति संगीत बजता चल रहा था रथ पर एलसीडी भी लगा हुआ था जिस पर वीर जवानों की फ़िल्म चल रही थी हजारों की संख्या में लोगों ने इस श्रद्धांजलि यात्रा में शामिल हुए लोग अमर शहीदों की जयकारे लगाते चल रहे थे
लोगों ने सभी शहीदों के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हाथों में कैंडल लेकर उनकी जयकारा लगा रहे थे।
इस दौरान कमिटी के अध्यक्ष कृष्णा बारी सदस्य रविरंजन अनुप जयप्रकाश विमलेश पंकज राजेश कांडी मुखिया विनोद प्रसाद भाजपा नेता रामलाला दुबे शशी रंजन दुबे नीरज कुमार सिंह मनोज कुमार चंचल सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।