whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27496192
Loading...


रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत सहित मृत्यु को प्राप्त हुए 13 सैनिकों को दिया गया श्राद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 11-Dec-21, 02:31 PM visibility 653
Share



 रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत सहित मृत्यु को प्राप्त हुए 13 सैनिकों को दिया गया श्राद्धांजलि


रामकुमार पांडेय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गढ़वा जिला इकाई द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित जनों के द्वारा भारत माता एवं दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत जी सहित मृत्यु को प्राप्त हुए 13 लोगों के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी सहित तेरह लोगों के असामयिक निधन से सम्पूर्ण राष्ट्र मर्माहत है।हम ईश्वर से कामना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को प्रभु के श्रीचरणों में स्थान प्राप्त हो और उनके परिजनों को इस दारुण दुःख को सहने की शक्ति मिले।
संस्कार भारती झारखंड प्रान्त के मंत्री नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' ने कहा कि "मन समर्पित तन समर्पित, रक्त का कण कण समर्पित, चाहता हूँ देश की धरती तुझे कुछ और भी दूँ..." का भाव धारण करने वाले भारतवर्ष के प्रथम रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत जी के नेतृत्व में हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को कई बार धूल चटायी है। ऐसे पराक्रमी , कुशल रणनीतिकार व कर्मठ भारत माता के सपूत सहित तेरह लोगों के असामयिक निधन से हम सब हतप्रभ हैं। उनके परिजनों के साथ-साथ राष्ट्र के समस्त बलिदानियों के परिजनों को सदैव उचित सम्मान देने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी सहित अन्य बारह लोगों का असामयिक निधन सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
वरिष्ठ नागरिक सुरेश पाण्डेय ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत जी के पराक्रम के वर्णन हेतु शब्द कम पड़ जाएँगे।उनके अतुल्य कृत्यों से सभी राष्ट्र प्रेमियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। संस्कार भारती गढ़वा ज़िला इकाई के उपाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने कहा कि रक्षा प्रमुख बिपिन रावत जी का वीर व रणनीतिकार व्यक्तित्व अद्वितीय रहा है। उनके कृत्य को राष्ट्र कभी नहीं भूल पाएगा। संस्कार भारती गढ़वा ज़िला इकाई के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय ने कहा कि एक कुशल योद्धा व रणनीतिकार जैसा व्यक्तित्व गढ़ने हेतु सीडीएस बिपिन रावत जी की जीवनी अनुकरणीय है। इनके अतिरिक्त सतीश कुमार पांडेय,श्याम सुंदर प्रसाद गुप्ता,समसुद्दीन अंसारी,राजेश कुमार मद्धेशिया आदि ने भी अपने विचारों से दुर्घटना में गोलोकवासी हुए प्रथम रक्षा प्रमुख श्रद्धेय बिपिन रावत जी सहित तेरह लोगों को श्रद्धाञ्जलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती की गढ़वा जिला इकाई के संगीत विधा संयोजक पाण्डेय पवन कुमार व सतीश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार, समाज सेवी रानू राज, कमल सिंह,डेविड गुप्ता,अनिल मद्धेशिया,शिवाजी सिंह,संजय प्रसाद गुप्ता,हिमांशु कुमार,मुरारी राम,कमलेश नंदन सिन्हा मोनू चौरसिया,अमरनाथ झा,आलोक कुमार,राजेश चौधरी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play