भवनाथपुर :
भवनाथपुर प्रखण्ड परिसर में अखिल झारखण्ड पिछड़ा वर्ग महासभा के तत्वधान में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम कर ,राजपाल के नाम बीडीओ के अनुपस्थिति में . उनके प्रतिनिधि को को ज्ञायपन सौपा गया ।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य में पिछड़ो की बहुत बड़ी आबादी है जब कि उनकी सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक स्थिति अच्छी नही है। इस वर्ग का सरकारी और अर्द्ध-सरकारी सेवा में प्रतिनिधित्व भी बहुत कम है झारखण्ड में पिछडो को राष्ट्रीय मानक के आधार पर आरक्षण मिलना संवैधानिक अधिकार से जुड़ा मामला है आरक्षण सिर्फ आर्थिक नही प्रतिनिधित्व और भागीदारी का भी सवाल है। मौके पर जयराम पासवान अनूप कुमार, बासुदेव मेहता, दिलीप कुमार, मिथिलेश प्रजापती, रोहित प्रसाद गुप्ता, सुदामा विश्वकर्मा, नागेन्द्र साह, रामपुकार गुप्ता, मुना चेरो सेहत कई लोग उपस्थित थे।