whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27241020
Loading...


रमकंडा में सोशल डिस्टेनसिंग के प्रशासनिक निर्देशों की हो रही अवहेलना

location_on रमकंडा access_time 14-Jul-20, 11:01 PM visibility 660
Share



रमकंडा में सोशल डिस्टेनसिंग के प्रशासनिक निर्देशों की हो रही अवहेलना


रमकंडा check_circle
संवाददाता



रमकंडा : प्रशासन लाख प्रयास कर ले, लेकिन प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना कर लोग बिना मोल वैश्विक महामारी कोरोना को निमंत्रण दे रहे हैं। ऐसी स्थिति रमकंडा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में देखने को मिला। जहां पुलिस द्वारा सोमवार को ही प्रचार कर आमजनों को बाजार नहीं खुलने की सूचना जारी किया था। लेकिन निर्देशों को धत्ता बताते हुये लोग बेख़ौफ़ और लापरवाह दिखे। ऐसे में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका नहीं जा सकता। हालांकि मंगलवार को पुलिस ने बाजार लगने नहीं दिया। लेकिन बाजार में नियमित खुलने वाली दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई। मानो ऐसा लगा जैसे रमकंडा में सिर्फ बाजार नहीं लगा।
भीड़ तो बाजार जैसी ही थी। निर्देश के बावजूद लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए। इसी तरह प्रशासनिक लापरवाही रहा तो अभी तक कोरोना के प्रकोप से अछूता रहा रमकंडा प्रखंड भी इसकी चपेट में आ जायेगा। इसके साथ ही खुलेआम टेम्पू में ठूस ठूस कर सवारी को ढोया जा रहा है। वहीं प्रखंड मुख्यालय में नियमित खुलने वाली दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर दुकानदार भी लापरवाह है। प्रशासन द्वारा इस ओर सख्ती के साथ पेश नहीं आने से लोग निर्देशो की अवहेलना कर रहे हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play