भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के मकरी पंचायत असनाबांध गांव में मंगलवार को दूसरे राज्यों से लौटे हुए प्रवासी मजदूरों को सड़ा हुआ राशन मिलने से मजदूर काफी आक्रोशित हैं। दर्जनों की संख्या में प्रवासी मजदूरों ने मंगलवार को मकरी पंचायत भवन आकर जमकर हंगामा करते हुए राशन लौटा दिया ।
बाद में पंचायत के मुखिया अब्दुल्लाह अंसारी द्वारा सड़ा हुआ राशन के बदले अच्छा अनाज का पैकेट मजदूरों को देने का अश्वासन दिया गया,तब मजदूर जाकर माने।
आपको बता दें कि प्रवासी मजदूरों को मिलनेवाला सरकार से दस किलो चावल, तेल, दाल, आलू और प्याज का बना हुआ राशन का पैकेट सोमवार को ही पंचायत भवन में रोजगार सेवक के हांथों बांटी गई थी।