whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27178175
Loading...


संस्थागत प्रसव को ले स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही हुआ उजागर

location_on बंशीधर नगर access_time 29-May-20, 06:50 PM visibility 670
Share



						संस्थागत प्रसव को ले स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही हुआ उजागर
मृतक आशा देवी के परिजन


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



एएनएम ने ले ली प्रसव से पूर्व ही जच्चे-बच्चे की जान श्री बंशीधर नगर: जन्म मृत्यु दर कम करने व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की दावे स्वास्थ विभाग चाहे जितने ही कर ले मगर वास्तविकता यह है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से आए दिन संस्थागत प्रसव के नाम पर विभाग से ही जुड़ी स्वास्थ्य कर्मी गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जान ले रही हैं। हाल के दिनों में एक ऐसा ही मामला डंडई में आयुष चिकित्सक की लापरवाही का सामने आया था। उसके कुछ दिन बाद ही श्री बंशीधर नगर के मंगलदह गांव में एएनएम की लापरवाही से एक और बच्चे ने जन्म लेने से पहले ही मां के साथ इस संसार को अलविदा करने को मजबूर हो गया। दरअसल यह ताजा मामला नगर उंटारी प्रखंड के मंगरदह गांव में बुधवार की शाम को घटी है।
जहां एक एएनएम कल्पना कुमारी और सहिया सोना कुमारी के सुई लगाने के बाद गर्भवती आशा कुमारी तथा उसके बच्चे की प्रसव पीड़ा के दौरान ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने ए एनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को आवेदन देने की बात कही है। हालांकि जच्चा-बच्चा के मौत की सूचना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया है। इधर इस मामले में मृतका के पति अखिलेश राम ने बताया कि मेरी पत्नी गर्भवती थी।चिकित्सक के अनुसार 9 माह होने में मात्र दो दिन शेष बचे थे। उन्होंने बताया कि पंचायत की एएनएम कल्पना कुमारी सिन्हा और सहिया सोना कुमारी से बातचीत किया तो घर पर आकर देखी। एएनएम द्वारा बोला गया कि आज डिलीवरी होगा और घर पर ही होगा।
इसके बाद उन्होंने एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद पत्नी आशा देवी के द्वारा बताया गया कि पेट में काफी दर्द है पेट फट जाएगा आंख में कुछ दिख नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आनन-फानन में उसे डाल्टनगंज ले जाने लगे। रास्ते में ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।उन्होंने कहा कि एएनएम की गलती के कारण मेरी पत्नी की मौत हुई है। जबकि एएनएम कल्पना कुमारी ने बताया कि मृतिका के पति अखिलेश राम के बुलाने पर मैं और सहिया सोना कुमारी दोनों उसके घर गए थे। परंतु दर्द बढ़ता देख मैंने इंजेक्शन लगाया था। लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि इस प्रकार की घटना हो जाएगा। इधर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने इस पूरे प्रकरण से पल्ला झाड़ते हुए कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play