मेराल : मेराल पुलिस द्वारा अभियान चलाकर थाना छेत्र के दुलदुलवा गांव के बाहर पहाड़ व दोहर के झाड़ी में अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया। सोमवार के सुबह पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया।
इस दौरान तीन अवैध भट्ठियों पर 8 ड्रम जावा महुआ बड़ी मात्रा में शराब बनाने की उपकरण को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस दौरान अवैध शराब भट्टी को चलाने वाले माफिया पुलिस आने की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि जुआ शराब के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा मौके पर पीएसआई रंजन कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।