गढ़वा : वार्ड नंबर 12 अकेलवा आम के पास के मुहल्ला का नामांकरण करते हुए बिनू नगर रखा गया। झामुमो जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता अलख पांडे ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर बीनू नगर का बोर्ड लगाया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, बिरेंद तिवारी, विजय चौबे आदि मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि इस इलाके के संवेदक बीनू कुमार चौबे का पिछले दिनों हार्ट अटैक से असामयिक निधन हो गया था, जिनके निधन के बाद मोहल्ले के लोगों ने उनके यादगार में इस मोहल्ले का नाम अकरम बीनू नगर के नाम पर किया है।