whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27248519
Loading...


मझिआंव में कोरोना संक्रमित पूर्व विधायक अनंत समेत चार लोगों के डेरा जमाने से स्थानीय लोग भयाक्रांत

location_on मझिआंव access_time 14-Jul-20, 05:14 PM visibility 666
Share



						मझिआंव में कोरोना संक्रमित पूर्व विधायक अनंत समेत चार लोगों के डेरा जमाने से स्थानीय लोग भयाक्रांत
शहर के सड़कों पर सन्नाटा एवं बंद पड़ी दुकानें


सरिता देवी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा समेत चार लोगों कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मिलने पर मझीआंव में हड़कंप मच गया है। ज्ञात हो कि पिछले 1 सप्ताह से पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्ति मझीआंव शहर के गढ़ में रह रहे थे। इससे कोरोना फैलने के बढ़ते खतरे की आशंका से शहर के लोग डरे सहमे हैं। मंगलवार को स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को सचेत करते हुए कहा कि आपस में एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखें। वहीं मंगलवार को स्थानीय छोटे-बड़े दुकानदार अपनी अपनी दुकान एवं प्रतिष्ठान को दिन के 12:00 बजे के बाद बंद रखा। शहर के सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति अनंत प्रताप देव और छोटे राजा समेत उनके चार करीबी कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को अपने गढ़ को सुरक्षा कवच मानते हुए रहना समाज के लिए अहित है।
क्योंकि इसकी जानकारी मिलते ही आसपास समेत कई गांव के लोग डरे सहमे हैं। इधर स्थानीय व्यवसायी सच्चिदानंद सिंह, रवि सिंह, जगरनाथ प्रसाद एवं रविंद्र जायसवाल समेत कई दुकानदारों ने बताया कि 1 दिन पूर्व प्रशासन की ओर से ध्वनि विस्तारक यंत्र के द्वारा प्रचार प्रसार कर कोरोना वायरस महामारी से बचने की अपील किया गया था और बताया गया कि शहर में चार लोगों को पॉजिटिव आ चुका है। इसलिए आप सब सचेत हो जाएं। इसी वजह से हम सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकान को दिन के 12:00 बजे के बाद बंद रखने का निर्णय लिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play