whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27244946
Loading...


महाप्रबंधक व विद्युत अधीक्षण अभियंता के पद खाली रहने से बदहाल है विद्युत आपूर्ति सेवा

location_on गढ़वा access_time 14-Jul-20, 08:57 AM visibility 665
Share



						महाप्रबंधक व विद्युत अधीक्षण अभियंता के पद खाली रहने से बदहाल है विद्युत आपूर्ति सेवा


गढ़वा check_circle
संवाददाता



O2osell.com गढ़वा : गढ़वा जिले की लचर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के बड़े - बड़े दावे किए जा रहे हैं। मगर सरकार के इन दावों की पोल इससे से खुल जाती है कि सरकार गढ़वा जिले की बिजली की वितरण व्यवस्था में सुधार की जिम्मेवार दो बड़े अधिकारियों अधीक्षण अभियंता गढ़वा तथा महाप्रबंधक मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति क्षेत्र मेदनीनगर का स्थानांतरण हुए 2 माह के करीब गुजर गए अगर अभी तक उनके स्थान पर यहां पदस्थापन नहीं किया गया है ऐसे में स्वयं अंदाज लगाया जा सकता है कि भले ही सरकार के मंत्री से लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी गढ़वा जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के बड़े - बड़े दावे कर ले मगर उक्त दोनों महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर जो लापरवाही दिख रही है, उससे ऐसा नहीं लगता कि वास्तव में सरकार गढ़वा को हटिया ग्रिड से जोड़ कर यहां की विद्युत वितरण प्रणाली व्यवस्था में सुधार के प्रति सीरियस है।
इसका खामियाजा भी देखने को मिल चुका है क्योंकि 30 जून तक ही गढ़वा को हटिया ग्रिड से जोड़ कर 20 से 22 घंटे बिजली देने के दावे किए जा रहे थे। मगर निर्धारित समय के एक पखवारे बीतने के करीब है बावजूद हटिया ग्रिड से गढ़वा नहीं जुड़ पाया है। विद्युत अधीक्षण अभियंता गढ़वा एवं महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति क्षेत्र मेदीनीनगर का स्थानांतरण दिनांक 29/5/2020 को होने की बाद से आज तक विद्युत अधीक्षण अभियंता, गढ़वा एवं महाप्रबंधक मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति क्षेत्र मेदिनीनगर का पद रिक्त पड़ा हुआ है। इनकी अनुपस्थिति में सरकार की जो भी योजना चल रही है, उसका कार्य प्रगति बहुत धीमी है। चूंकी विद्युत अधीक्षण अभियंता ही नोडल पदाधिकारी होते हैं।
साथ ही साथ अन्य अति आवश्यक कार्य जैसे जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलना एवं लाइन के मरम्मतीकरण का कार्य भी ठहर सा गया है। बावजूद बिजली सुधार के बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play