whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27238319
Loading...


गढ़वा थाना का मुख्य गेट लोगों के लिए बंद बाहर से ही ली जा रही है शिकायतें

location_on गढ़वा access_time 13-Jul-20, 11:22 PM visibility 671
Share



												गढ़वा थाना का मुख्य गेट लोगों के लिए बंद बाहर से ही ली जा रही है शिकायतें
बंद पड़ा गढ़वा थाना का मुख्य गेट


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कोरोना वायरस का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू होने की आशंका के बाद गढ़वा में दहशत है। पुलिस के चार जवानों के कोरोना संक्रमित होने के बाद गढ़वा थाने के पुलिसकर्मियों में भी भय का माहौल व्याप्त है। इस कारण से शिकायतकर्ताओं को भी थाने में आने नहीं दिया जा रहा है। गेट के बाहर से ही उनके शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए गढ़वा थाने के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। गेट पर एक पुलिसकर्मी का पहरा लगा दिया गया है, आम लोगों को थाना परिसर में आने नहीं दिया जा रहा है। उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए गेट पर एक कार्टून रखा गया है, उसी में शिकायत पत्र कलेक्ट किए जा रहे हैं। गेट पर कोरोना वायरस से सम्बंधित एक नोटिस भी चिपका दिया गया है और वहीं पर थाने के पुलिस पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर भी अंकित कर दिया गया है, ताकि शिकायतकर्ता अपने केस से संबंधित आवश्यक जानकारी हासिल कर सकें।
गेट पर सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है और वहां आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। गेट पर तैनात पुलिस पदाधिकारी आकाश पन्ना ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आम लोगों के लिए गेट पर शिकायत बॉक्स की व्यवस्था की गई है, साथ ही सारे पुलिस पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया है ताकि पब्लिक को कोई दिक्कत न हो। 12 जुलाई को जिले में 24 नए मामले सामने आने के बाद सुरक्षात्मक दृष्टि से यह सुविधा उपलब्ध की गयी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play