whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161202
Loading...


सूखा राहत का पैसा ना मिलने पर काफी आक्रोशित हैं ग्रामीण

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 21-May-20, 05:44 PM visibility 686
Share



												सूखा राहत का पैसा ना मिलने पर काफी आक्रोशित हैं ग्रामीण


अमरेश विश्वकर्मा check_circle



बंशीधर नगर: कोरोना वायरस महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है। देश में लॉक डाउन लागू है। इस दौरान जो जहां है वहीं फंसे हुए हैं। एक तरफ कोरोना महामारी की मार झेल रहे हैं, तो वही प्रखंड के हलिवंता कला, हलिवंता खुर्द गांव के ग्रामीण सूखा राहत का पैसा ना मिलने पर काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीण विपेश कुमार तिवारी, मुकेश तिवारी, अरुण दुबे, राम आनन्द तिवारी, दिलीप तिवारी, नंद कुमार तिवारी, शारदा तिवारी, गोरखनाथ तिवारी, रामानुज तिवारी, निरंजन तिवारी ने कहा कि प्रखंड के सभी गांव का सूखा राहत का पैसा आ गया है, मगर हलिवंता कला, हलिवंता खुर्द अधिकारियों के घोर लापरवाही के कारण सूखा राहत का पैसा नहीं मिल पाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हम लोग जब अंचल कार्यालय में सूखा राहत का पैसा के बारे में जानकारी लेने जाते हैं तो अंचल कर्मियों के द्वारा असन्तोष जनक आश्वासन दिया जाता है।
ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग कई बार अंचल कार्यालय एवं अपने कृषि मित्र से मिलते थे। लेकिन हम लोगों की बात कोई सुनने वाला नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पदाधिकारियों के द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया गया तो हम लोग विवश होकर अनशन पर भी बैठेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि सूखा राहत का पैसा नहीं मिला है। पदाधिकारियों के लापरवाही के कारण हम सभी किसान का पैसा नहीं आया। एक तरफ कोरोना महामारी की मार झेल रहे हैं वही पदाधिकारियों के लापरवाही के कारण हम लोगों का सूखा राहत का पैसा नहीं आया। किसान मित्र मुकेश कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी गांव का पैसा आ गया है।अंचला अधिकारी के घोर लापरवाही के कारण अभी तक हलिवंता कला, हलिवंता खुर्द, पतहरिया कला गांव के किसानों का सूखा राहत का पैसा लंबित है।
पदाधिकारियों के पूछने पर हमेशा असंतोष जनक जवाब दिया जाता। ▪️इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का ने कहा कि हमारे पास जितना आवंटन प्राप्त हुआ था, उसके हिसाब से स्वीकृति भेज दिया गया है। कुछ ग्राम ऐसे भी हैं जिनकी सूची नहीं भेजा गया है। आवंटन प्राप्त होने पर छूटे हुए गांव की सूची भी भेज दिया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play