whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159388 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जयंती के मौके पर विभिन्न राजनीति सामाजिक व प्रशासनिक संगठनों ने याद किया धरती आबा बिरसा मुंडा को

location_on गढ़वा access_time 15-Nov-21, 06:31 PM visibility 671
Share



जयंती के मौके पर विभिन्न राजनीति सामाजिक व प्रशासनिक संगठनों ने याद किया धरती आबा बिरसा मुंडा को


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सोमवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नगर परिषद सभागार में भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुबह के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुये। माननीय मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा के दर्शन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार एक संवेदनशील सरकार है इसलिए स्थापना दिवस के उपलक्ष में राज्य भर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वच्छता प्रहरी भाई-बहन हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है नगर परिषद द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में उन्होंने 63 स्वच्छता प्रहरियों को कंबल प्रदान किये तथा उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहां की स्वच्छता के बिना हमारा जीवन मुश्किल है, सभी स्वच्छता कर्मी भाई बहन हमारे समाज का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग हैं।
Advertisement
इसीलिए उन्होंने जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता कर्मी भाई बहनों से की है। अगले स्थापना दिवस से पूर्व शहर में होगी भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति मंत्री से विशेष कुमार ठाकुर ने कहा कि अभी गढ़वा शहर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का कोई स्मारक नहीं है, इसलिए उनकी मूर्ति शहर में स्थापित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक रहेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले वर्ष के स्थापना दिवस से पूर्व भगवान बिरसा की मूर्ति स्थापित होगी। नगर परिषद की ओर से भेंट किया गया सन्मान चिन्ह नगर परिषद की चेयरमैन पिंकी केसरी, कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार तथा पार्षद गणों ने संयुक्त रूप से मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति भेंट कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मान प्रदर्शित किया।
Advertisement
कार्यक्रम में उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, बीडीओ कुमुद झा, सीओ मयंक भूषण, नगर परिषद के पार्षद गण, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, नगर प्रबंधक रंजन पांडे, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, धीरज दुबे आदि के साथ-साथ नगर परिषद के समस्त कर्मचारी मौजूद थे। झारखंड राज्य के 21 वें स्थापना दिवस पर रंका झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखण्ड कार्यालय रंका में प्रखण्ड के समाजसेवी एवं नेहरू युवा केंद्र के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार को स्वच्छता के क्षेत्र में एवं कोरोना संक्रमण काल के दोनों चरणों में सराहनीय कार्य करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष गुप्ता , जिला प्रवक्ता कार्तिक पांडेय , प्रखण्ड युवा उपाधयक्ष मुकेश तिवारी , और प्रखण्ड युवा अध्यक्ष दीपक सोनी के द्वारा प्रसस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया , इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा की समाजसेवी अमरेंद्र कुमार हमारे क्षेत्र की शान हैं , इनको प्रखण्ड में होने वाले सभी जागरूकता अभियानों में शामिल किया है, ।
Advertisement
इसके पूर्व समाजसेवा के क्षेत्र में इनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को देखते हुए पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी राजेश लिंडा एवं संजय कुमार पाण्डेय के द्वारा भी प्रसस्ती पत्र तथा 5G का एक न्यू एंड्रोएड मोबाइल फोन दे कर सम्मानित किया गया था । जिला प्रवक्ता कार्तिक पांडेय ने कहा कहा कि समाजसेवी अमरेंद्र कुमार अपने हमउम्र पीढ़ी के लिए आदर्श हैं, जबकि युवा प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा की हमे गर्व है की अमरेंद्र कुमार जैसा महान व्यक्ति हम सभी के बीच रहकर प्रसंशनिय कार्य कर रहें हैं , साथ ही कोलकता , दिल्ली , राजस्थान , और मुंबई जैसे बड़े शहरों मे सम्मानित हो कर , हमारे रंका शहर को गौरवांनवित् होने का अवसर दिया है , इस अवसर पर सचिव मोहम्मद इरफान सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें ।
Advertisement
ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल बेल चंपा में भगवान बिरसा मुंडा जयंती साथ ही झारखंड स्थापना दिवस बाल दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के द्वारा पेंटिंग और लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका टॉपिक हमारा झारखंड भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर रखा गया। जिसमें प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चे बेहतरीन प्रदर्शन किया । जिसमें प्रथम स्थान योगिता रवि द्वितीय स्थान निति पाल तृतीय स्थान सानवी सिंह ने प्राप्त किया ।वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर विंग से प्रथम स्थान पर शिवानी कुमारी द्वितीय अलकमा नाज तृतीय स्थान दानिया सुल्तान सीनियर विंग से प्रथम अर्चना कुमारी द्वितीय रिया कुमारी तृतीय रिजवी शहर स्थान प्राप्त किया।
Advertisement
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक ने विस्तृत रूप से भगवान बिरसा के जीवनी पर विशेष रूप से प्रकाश डाला प्रचाय ओम प्रकाश मिश्रा ने हमारा राज्य झारखंड के बारे में विशेष रुप से बताया विद्यालय के सभी बच्चों को टॉफी खिलाकर बाल दिवस की शुभकामना दिया गया ।मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक शैलेश चौबे अजीत तिवारी गीता पांडे सुरेंद्र शर्मा विकास चौबे विकास पांडे अब्दुल लतीफ आशु चौबे अनुज शर्मा उपस्थित थे। मेराल भाजपा प्रखंड कार्यालय में उत्तरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा के नेतृत्व में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा जयंती मनाया गया।
Advertisement
मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय भगत ने कहा कि आज बिरसा मुंडा की जयंती है 15 नवंबर 1975 को जन्मे बिरसा मुंडा एक युवा स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता थे जिनकी नई सदी के अंत में सक्रियता की भावना को भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक मजबूत विरोध के रूप में याद किया जाता है बिहार और झारखंड के आदिवासी इलाकों में जन्मे और पले बड़े बिरसा मुंडा की उपलब्धियां उल्लेखनीय है उन्होंने 25 साल की उम्र से पहले ही ज्ञान हासिल कर लिया था उनका बेहद प्रभावशाली छोटा सा जीवन रहा। 3 मार्च उन्नीस सौ बिरसा मुंडा को ब्रिटिश पुलिस ने चक्रधरपुर के जामकोपई जंगल में अपनी आदिवासी छापामार सेना के साथ सोते समय गिरफ्तार कर लिया था 9 जून को 25 वर्ष की छोटी उम्र में रांची जेल में मृत्यु हो गई थी।
Advertisement
मौके पर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जयसवाल महामंत्री अमित शाह रोहित कुमार वीरेंद्र नाथ मेहता उदय मेहता देवव्रत कुमार इत्यादि उपस्थित थे। गढ़वा भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा आज 15 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर मंडल कार्यालय रुकमणी साहून धर्मशाला पुरानी बाजार में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष उमेश कश्यप के अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल महामंत्री यशवंत मिश्रा जी के द्वारा शुरू किया गया अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा कहा गया भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धय अटल बिहारी वाजपेई जी के द्वारा झारखंड अलग राज्य का तोहफा झारखंड वासियों को दिया गया आज झारखंड 21 वर्ष का हो गया लेकिन आज भी यहां की जनता इस सरकार से खुश नहीं है और मूलभूत समस्याओं की बराबर समस्या बनी रहती है अंग्रेजों से लड़ाई में भगवान बिरसा मुंडा लोहा लेने का काम किया और पूरे आदिवासी समाज को गोल बंद कर उलगुलान किया जिससे उन्होंने 23 वर्ष की उम्र में ही अंग्रेजों के दांत खट्टे किए कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर पासवान जिला महामंत्री संतोष दुबे मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी कार्यसमिति सदस्य राजकुमार मद्धेशिया कैलाश कश्यप कार्यक्रम में उपस्थित विनय चंद्रवंशी सोमनाथ सोनी बजेंद्र पाठक अनवर साह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
मेराल प्रखंड क्षेत्र के संगवरिया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र दक्षिण वारा टोला में भगवान बिरसा मुंडा के 121वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता उप मुखिया रघुवीर सिंह ने किया मौके पर अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष सह बामसेफ झारखंड प्रदेश के संयोजक रघुराई राम ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर के ऊपर माल्यार्पण किया इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रघुराई राम ने कहा भगवान बिरसा मुंडा महाजनी प्रथा एवं सामंतवाद के विरुद्ध संघर्ष किया इन्होंने आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए सर्वस्व निछावर कर दिया उन्होंने अबुआ धरती अबुआ राज यानि अपनी धरती पर अपना राज्य का वकालत किया बिरसा मुंडा का पंद्रह नवंबर अट्ठारह सौ पछत्तर ईस्वी को जन्म हुआ और नौ जून उन्नीस सौ ईस्वी को मृत्यु हो गई उन्होंने अपने संघर्षों के बदौलत मात्र 25 साल की उम्र में भगवान का दर्जा प्राप्त किया।
Advertisement
इस अवसर पर आदिवासी महासभा के केंद्रीय सदस्य चंद्रिका सिंह मकरात सिंह, गुलाब चंद सिंह,अभय कुमार सिंह, सागर सिंह, अखिलेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, सतन सिंह, अम्बिका सिंह, सुनील सिंह, छठू सिंह, बबलू खरवार, सुरेन्द्र सिंह, कपिल सिंह खरवार, विनय सिंह, मटुकी सिंह, अनुज सिंह, जमुना सिंह राजा सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। बंशीधर नगर भाजपा नगर मंडल की ओर से जंगीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इसका शुभारंभ उपस्थित लोगों ने धरती आबा बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने कहा कि देश की आजादी में हमारे जनजातियों योद्धाओं का भारत मां पर जो कर्ज था, उसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उतारा है।
Advertisement
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हमारे जनजातीय भाई-बहन आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक दृष्टि से सशक्त हों, यह हम सबों की कोशिश है। मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने कहा कि कांग्रेसियों ने हमेशा इतिहास को गलत ढंग से बताया और पढ़ाया है। आजादी के इतिहास को सिर्फ एक खानदान विशेष का इतिहास बना दिया गया है। आजादी के आंदोलन में आदिवासियों के योगदान को पहचानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। उसके लिए उनका हम सभी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
Advertisement
यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनजातीय योद्धाओं के पराक्रम को सही ढंग से देश के सामने रखने का कार्य किया जा रहा है। बिरसा मुंडा जैसे जनजातीय योद्धाओं के आजादी के लड़ाई में योगदान को सही ढंग से देश के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखने का काम किया है। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष लाला पासवान, हीरा प्रसाद, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, लालमोहन प्रसाद यादव, सुधीर प्रजापति, अनिल प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तउवाब खान, मुकेश प्रजापति, बसंत मेहता, चंद्रकांत पांडेय, अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती जनजातियों गौरव दिवस के रूप में मनाई गई।
Advertisement
इसका शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी ने संयुक्त रूप से बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। एसडीओ आलोक कुमार व एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी ने बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर उपेंद्र कुमार सहित अनुमंडल कार्यालय व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे। गढ़वा भगवान बिरसा मुंडा एवं झारखंड स्थापना दिवस पर ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, नारायणपुर, गढ़वा में प्राचार्या- जिनविव मिखेल ने भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहां कि जब भारत अंग्रजों के अधीन था, तब भगवान बिरसा मुंडा ,अमर शहीद ,सिद्धों कान्हो, नीलांबर पीतांबर और शेख भिखारी जैसे हजारों वीरों ने देश की आजादी के लिए जान की परवाह किये बगैर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया था ।
Advertisement
अंग्रजों के लड़ाई में अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया इस अवसर पर सभी गढ़वा वासियों और झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी। गढ़वा सोमवार को आजसू पार्टी ने भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभा का आयोजन किया l सर्वप्रथम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जयंती मनाया गया l मौके पर गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी रविंद्र नाथ ठाकुर ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की भगवान बिरसा मुंडा जल जंगल जमीन एवं खनिज की सुरक्षा और अस्मिता की खातिर अंग्रेजों जमीदारों और शोषकों के खिलाफ आवाज बुलंद किए उन्होंने अबुआ दिसुम अबुआ राज की परिकल्पना की थी जो अभी भी अधूरा है हमें भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी संघर्ष व मेहनत की आवश्यकता है जिला सचिव डॉ इश्तियाक रजा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय अत्याचार के खिलाफ अंग्रेजों से लोहा लेने का काम किया उनकी जीवनी से हमें सीख लेने की आवश्यकता है हम संकल्प लेते हैं भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का काम करेंगे महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंपा देवी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हम झारखंड वासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं उनकी जीवनी से हमें कुछ सीखने की जरूरत है आज आजादी के बरसो बाद लोग गरीबी व भुखमरी से उबर नहीं पाए हैं हमें जरूरत है कदम से कदम मिलाकर चलने की मौके पर मोबिन अंसारी नसीम खान आलम अंसारी जितेंद्र कुमार पाल उपेंद्र कुमार बलवंत कुमार आदि लोग उपस्थित थे झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के संघ कार्यालय में आज धरती आबा एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 145वीं जयंती मनाई गई।
Advertisement
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर उपस्थित संघीय पदाधिकारियों एवं शिक्षकवृन्द द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड राज्य को नई दिशा और दशा प्रदान करने वाले जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा झारखंड वासियों के दिलों में सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।झारखंड को अब नेता की नहीं,बल्कि भगवान बिरसा की तरह निर्माता की जरूरत है।भगवान बिरसा ने बिरसाईट धर्म को चलाया जिससे आदिवासियों को धर्म के प्रति आस्था जगाई।हमसभी शिक्षकों को अपने अधिकारों को पाने के लिए यदि उलगुलान की भी आवश्यकता पड़ेगी, तो इससे भी गुरेज़ नहीं किया जायेगा। जिलासचिव नागेंद्र चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने अल्प जीवन में काफी संघर्ष कर इस राज्य के आदिवासी एवं दलितों को अंग्रेजों एवं जमींदारों के शोषण से मुक्ति दिलाई।
Advertisement
इनके त्याग एवं समर्पण को पूरा देश याद सदैव याद रखेगा। जिला वरीय उपाध्यक्ष ओम श्रीकृष्णम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की याद में केंद्र सरकार ने एक संग्रहालय का निर्माण कराया है जिसमें इनकी जीवनी से सम्बंधित तमाम यादें संग्रहित की गई है।इन्हें सदैव याद रखा जायेगा। जिला उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि किसी महापुरुषों की जयंती पर उनके जीवनी के बारे में हमसभी शिक्षकों को जानना चाहिए और अपने विद्यालय के छात्रों को भी बताना चाहिए। वरीय शिक्षक सूर्यजीत पाण्डे ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियों की छोटी सी आवाज को एक नारा का रूप दिया और उस नारे को बुलंद करते हुए क्रांतिकारी आंदोलन किया और दिकूओं के शोषण से मुक्ति दिलाई।
Advertisement
भगवान बिरसा पूरे झारखंड वासियों के दिल मे सदैव जीवित रहेंगे। इस अवसर पर शिक्षकवृन्द के तौर पर विजयबहादुर सिंह, जयप्रकाश सिंह,संतोष कुमार यादव,अभिषेक सिंह,अबुल हसन,अकरम अंसारी समेत कई शिक्षक उपस्थित थे। भवनाथपुर शिशु विद्या मंदिर व भाजपा प्रखण्ड कार्यालय में स्कूल के भैया बहन आचार्य व कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा जयंती मनाया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज बिरसा मुंडा की जयंती है। 15 नवंबर 1875 को जन्मे बिरसा मुंडा एक युवा स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता थे, जिनकी 19वीं सदी के अंत में सक्रियता की भावना को भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक मजबूत विरोध के रूप में याद किया जाता है।
Advertisement
बिहार और झारखंड के आदिवासी इलाकों में जन्मे और पले-बढ़े बिरसा मुंडा की उपलब्धियां इस तथ्य के कारण और भी उल्लेखनीय हैं कि उन्होंने 25 साल की उम्र से पहले ही उन्हें हासिल कर लिया था। बेहद प्रभावशाली रहा छोटा सा जीवन। 3 मार्च 1900 को बिरसा मुंडा को ब्रिटिश पुलिस ने चक्रधरपुर के जामकोपई जंगल में अपनी आदिवासी छापामार सेना के साथ सोते समय गिरफ्तार कर लिया था। 9 जून, 1900 को 25 वर्ष की छोटी उम्र में रांची जेल में उनकी मृत्यु हो गई। इस मौके विद्यालय के प्रचार्य बर्जेस सिंह व सभी आचार्य जबकि भाजपा कार्यालय में अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी,विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, विपिन चौबे,संजय यादव,निरंजन पाठक,राकेश रवि,प्रदीप यादव,मनोज सिंह,अतेंद्र सिंह,महिलामोर्चा अध्यक्ष, संगीता गुप्ता, सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play