गढ़वा :
रविवार प्रात काल में मेराल प्रखंड के रेजो तथा गढ़वा के लगमा गांव में सामूहिक रूप से हृदय स्तोत्र का सस्वर पाठ किया गया। गौरतलब हो कि शाकद्वीपीय ब्राह्मणों द्वारा विगत कुछ महीनों से प्रत्येक रविवार को प्रातः काल में षोडशोपचार विधि से भगवान भास्कर की पूजा के बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का समूह में सस्वर पाठ किया जाता है।
रविवार को लगमा निवासी प्रोफेसर दशरथ पांडे तथा रेजो निवासी मनोज पाठक के घर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गांव के बुजुर्ग तथा युवा शामिल हुए। इस संबंध में प्रोफेसर दशरथ पांडे ने बताया कि आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से महाफल की प्राप्ति होती है। इंसान को, कामनाओं की पूर्ति के साथ साथ चर्म रोग सहित सभी प्रकार की विघ्न बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
संभव हो तो प्रतिदिन प्रत्येक व्यक्ति को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के जिला सचिव ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि लोक कल्याणार्थ आदित्य ह्रदय स्तोत्र पाठ कराया जा रहा है। लगमा तथा रेजो के बाद अन्य गांव में भी यह कार्यक्रम आयोजित कराने का प्रयास जारी है।लगमा के आयोजन में डॉ दशरथ पांडे, गोपाल पांडे बुद्धदेव पांडे मुरारी पांडे जितेंद्र पांडे मृत्युंजय पांडे नागेंद्र पांडे डॉ चंद्र कुमार पांडे, रेजो में गोपाल मिश्र कुंज बिहारी, आनंद पाठक अमरेंद्र मिश्र राजमणि पंडित श्रीकांत मिश्रा दीवा कांत पाठक चांदसी पंडित बबलू पंडित रामेश्वर मिश्रा लक्ष्मी कांत मिश्रा सोनू पांडे मयंक मिश्रा इत्यादि शामिल थे। आचार्य श्रीनिवास मिश्र एवं रवि रंजन पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा संपन्न कराया गया।