गढ़वा :
गढ़वा जिला मुख्यालय के बालिका उच्च विद्यालय के मैदान में आज एक दिवसीय मनरेगा कर्मियों ने धरना दिया ।
उपरोक्त मौके पर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह ने बताया कि मनरेगा कर्मी वर्षों से अल्प मानदेय में ग्राम रोजगार सेवक लेखा सहायक कंप्यूटर सहायक कनीय अभियंता सहायक अभियंता एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय से हम सभी मनरेगा कर्मियों के परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है ना ही सरकार की ओर से हमारे नौकरी की सुरक्षा दी गई है कभी भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाता है दुर्घटना अथवा मृत्यु होने पर किसी प्रकार का बीमा अथवा मुआवजा का प्रावधान भी नहीं है सरकार कई वर्षों से हम सभी मनरेगा कर्मियों का आर्थिक व सामाजिक शोषण कर रही है जिसमें आक्रोशित होकर सरकारी की दमनकारी नीति वादाखिलाफी एवं विरोध में अपनी मांगों की पूर्ति के लिए हम सभी मनरेगा कर्मी एक दिवसीय जिला मुख्यालय में धरना दिए व धरना के माध्यम से मांग पत्र सौपा हम सभी मनरेगा कर्मियों का मांग है कि सेवा शर्त नियमावली में संशोधन 2007 में संशोधन किया जाए तथा झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की सहमति उपरांत ही लागू किया जाए झारखंड राज्य में कार्यरत सभी मनरेगा कर्मियों की सेवा स्थाई की जाए मनरेगा कर्मियों को 5000000 का जीवन बीमा का लाभ दिया जाए प्रत्येक वर्ष वेतन में 10% की व्यवस्था की जाए मनरेगा कर्मियों एवं उनके आश्रितों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए बर्खास्त सभी मनरेगा कर्मियों के लिए अपीलीय प्राधिकार प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए झारखंड सरकार के पत्रांक 11185 दिनांक 29 नो 2020 मैं बर्खास्त होने के 1 माह के भीतर ही अपील करने का अवसर दिया गया है जिसके कारण पूर्व बर्खास्त मनरेगा कर्मी इस प्रावधान के लाभ से वंचित रह गए हैं तो वही मनरेगा कर्मियों को सीमित उप समाहर्ता की परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाए जबकि वही सरकार के विशेष सचिव शहर राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी आयुक्त झारखंड सरकार रांची के पत्रांक 10 259 रांची ऑब्लिक दिनांक 13 नवंबर 2007 के आदेश के आलोक में सभी मनरेगा कर्मियों का गृह प्रखंड अथवा विशेष परिस्थिति में अनुमंडल स्तर पर स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया जाए व मृत रोजगार सेवक प्रभात पांडे के पत्नी को रोजगार सेवक के पद पर नियुक्ति प्रदान किया जाए एक दिवसीय धरना में उपस्थित डंडई प्रखंड से अशोक राम रंका प्रखंड से अमजद आलम उमेश पाल विजेंद्र कुमार देवनाथ प्रसाद धुरकी प्रखंड से रामस्वरूप सिंह ऊना प्रखंड से अनिल कुमार दास रमकंडा से अमृत लकड़ा सगमा से कमलेश पासवान केतार प्रखंड से रामकुमार प्रजापति भवनाथपुर से तो हमीद अंसारी व गढ़वा से खलील अंसारी आदि अन्य सभी प्रखंड से मनरेगा कर्मचारी उपस्थित थे।