खरौंधी :
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक प्रखंड संसाधन केंद्र खरौंधी राकेश कुमार ने सभी प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रधान शिक्षामित्र को शैक्षणिक सत्र 2022-23 में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में नामांकन हेतु ऑनलाइन फार्म भरने के निर्देश दिया है ।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार के पत्रांक 385 दिनांक 13,11,2021 पत्र में निर्देश दिया गया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 6 में नामांकन हेतु ऑनलाइन फार्म दिनांक 30,11,2021 तक भरा जाना है। इसलिए विद्यालय में
अध्ययनरत कक्षा 5 के बच्चों का फार्म भरवाना सभी विद्यालय प्रधान सुनिश्चित करें। प्रत्येक मध्य विद्यालय से कम से कम 10 छात्र-छात्रा,प्राथमिक विद्यालय कम से कम 5 छात्र छात्रा का फार्म भरा जाना आवश्यक है।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि इसे अति महत्वपूर्ण समझते हुए सभी प्रधानाध्यापक,प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षामित्र फार्म भरना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक बच्चे जोहार नवोदय विद्यालय के परीक्षा में सम्मिलित हो सके। वही बीईईओ ने निर्देशित किया है कि जिन छात्रों का फार्म भरा जाएगा उसे विद्यालय में कक्षा 3 से 5 में लगातार अध्ययनरत होना चाहिए साथ ही SDMIS पोर्टल पर अपलोड होना चाहिए अन्यथा इसेआवेदन असुकृत किया जा सकता है।