बंशीधर नगर :
विलासपुर के ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर अक्लू यादव पिता स्व ईश्वर यादव पर आम रास्ता पर गौशाला निर्माण करने का आरोप लगाते हुए रास्ता बचाने की गुहार लगाया है।
आवेदन में लिखा है कि अक्लू यादव के द्वारा आम रास्ता पर गौशाला का निर्माण किया जा रहा है, जो सरासर गलत है। गौशाला का निर्माण होने से रास्ता अतिक्रमित हो जाएगा। मना करने पर भी निर्माण कार्य नहीं रोका जा रहा है। मांग करने वालों में परमेश्वर यादव, सूर्यकांत कुमार, उदय साह, रोहित पासवान, हृदय प्रसाद, सत्यप्रकाश पासवान, लाल देव पासवान, शिव कुमार, नागवंत यादव, सत्येंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, अजीत कुमार यादव, रविद्र प्रसाद यादव, अरविंद यादव, सुजीत यादव, अशोक पासवान, रामसकल यादव, कामेश्वर यादव आदि का नाम शामिल है।