भवनाथपुर :
भवनाथपुर (गढ़वा) थाना पुलिस के पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार का भवनस्थपुर से उनके गृह क्षेत्र सराय केला अस्थानान्तरन के बाद भवनाथपुर थाना परिवार की ओर से अंगवस्त्र व बुके देकर विदाई किया गया ।
इसके पूर्व बीते दो सितंबर को पुलिस निरीक्षक कृषण कुमार का स्थानन्तरन गढ़वा थाना में करने के बाद राजीव कुमार का गढ़वा से भवनाथपुर थाना में स्थानांतर किया गया था ।परन्तु बीते नंव माह में भवनाथपुर थाना से तीन तीन अधिकारी का लगातार स्थनन्तरन से लोंगो में तरह तरह के चर्चे हो रहे है ।जबकि इसके पूर्व पुलिस निरीक्षक रहे रामजी महतो का कार्यकाल लगभग तीन वर्षों से अधिक रहा था जिनका बीते एक अप्रैल को रंका थाना में स्थनन्तरन किया गया था ।
पुलिस निरीक्षक कृष्णा कुमार को पांच माह में तो राजीव कुमार को दो माह में ही स्थनन्तरन के साथ तीन तीन अधिकारियों के चले जाने से लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है ।साथ ही पुलिसिया कार्य मे भी वेवधान आ रहा है ।