गढ़वा :
गढ़वा रंका मुख्य मार्ग पर सोह के पास बाइक से गिरकर दो व्यक्ति घायल हो गए।
घायलों में सदर थाना क्षेत्र के वीरबंधा गांव के टोला ढोड़ा दाग निवासी भुण्डल उरांव तथा विमल उराव का पुत्री रूबी कुमारी का नाम शामिल है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि भुण्डल उरांव मोटरसाइकिल से रूबी को बैठाकर पचपड़वा सिलाई दुकान में छोड़ने जा रहा था। इसी बीच शोह के पास सामने से आ रहा पिकअप के चपेट में आने से गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल गढ़वा में इलाज के लिए लाया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।