गढ़वा :
गढ़वा श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव निवासी सोनी राम का 12 वर्ष पुत्र करण कुमार छत से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर के छत के ऊपर कारण खेल रहा था। घर के छत में रेलिंग नहीं किया गया है। खेलते खेलते अचानक छत से नीचे गिर गया तभी घर वालों ने उसे उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया है। घायल के हाथ और माथे में गंभीर चोट लगी है।