रमना :
-रमना प्रखंड के बालिका उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय गम्हरिया, मध्य विद्यालय जोगीराल खूर्द,मध्य विद्यालय परसवान व बाल श्रमिक विद्यालय टंडवा-2 में राष्ट्रीय उपलब्धि जांच (नैस) परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हुई।जिसमें वालिका उच्च विद्यालय में 10 वी कक्षा के 30 मध्य विद्यालय गम्हरिया में तीसरी कक्षा के 30 मध्य विद्यालय जोगीराल खूर्द में 8 वी कक्षा के 30,मध्य विद्यालय परसवान में 8 वी कक्षा के 30 तथा बाल श्रमिक विद्यालय टंडवा-2 मे तीसरी और पांचवी के 30-30 कुल 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्र पर्यवेक्षक के रूप में विभिन्न बीएड कॉलेज, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय डायट आदि के विद्यार्थियों को लगाया गया था| प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बिजय पांडेय ने निरीक्षण किया| परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी पर्यवेक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं को झारखंड शिक्षा परियोजना के गढ़वा कार्यालय में जमा किया|