भवनाथपुर :
भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा सरकार के वादीखिलाफी के विरोध में तथा मनरेगा कर्मचारी के चिर लंबित मांगों को समर्थन में भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय के पास शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। सभी मनरेगा कर्मियों को वर्षो से अल्प मांदेय पर मनरेगा में ग्राम रोजगार सेवक लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक, कनीय अभियंता, सहायक अभियन्ता, एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, (बीपीओ) पद पर कार्यरत हैं।
सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय से हम सभी कर्मियों के परिवार के भरण पोषण नही हो पा रहा है, नही सरकार से नोकरी की सुरक्षा दी गई है।भवनाथपुर मनरेगा कर्मचारी संघ के सात सूत्री मांगो में सेवा शर्तें में संशोधन,स्थाई करण,बेतन मान वृद्धि,समाजिक सुरक्षा -- मनरेगा कर्मियों को 50 लाख जीवन बीमा/आश्रितो मृत्यु के उपरांत 25 लाख मुआवजा एक सदस्य का अनुकंपा पर नौकरी दिया जाए,बर्खास्तगी पर रोक , सरकारी नीयूक्ति आरक्षण एवम् उम्र सीमा में छूट दिया जाय,ईपीएफ कर्मचारी भाविस्य कटोरी का प्रोधान दिया जाए।
इस मौके पर पर रोजगार सेवक जयराम पासवान, शशि कुमार , दयानंद प्रजापति (बीपीओ) प्रमानंद ठाकुर, धर्मराज सिंह, तहमीद अंसारी, अनोज कुमार गुप्ता, लेखा सहायक सुनील कुमार तिवारी, श्याम कुमार चौधरी ( जेई) कंप्यूटर आपरेटर धर्मेन्द्र कुमार,एई अखिलेश कुमार गुप्ता सहित प्रखण्ड कर्मि उपस्थित थे।