whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205491
Loading...


बाबा खोन्हर नाथ के लिए कुछ कर पाना मेरा सौभाग्य है : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 12-Nov-21, 05:04 PM visibility 653
Share



बाबा खोन्हर नाथ के लिए कुछ कर पाना मेरा सौभाग्य है : मंत्री मिथिलेश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा : गढ़वा के विकास की कड़ी में एक और उपलब्धि जुड़ गया है। गढ़वा प्रखंड के गिजना गांव स्थित अति प्राचीन बाबा खोंहर नाथ महादेव मंदिर अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। इसके लिए झारखंड सरकार ने स्वीकृत आदेश पारित कर दिया है। साथ ही इस मंदिर का पर्यटकीय विकास के लिए राज्य सरकार ने पांच करोड़, 55 लाख, 13 हजार 737 रुपए राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। झारखंड सरकार की पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से यह स्वीकृत प्रदान की गई है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के लगातार प्रयास से गढ़वा जिला के विकास की कड़ी में यह उपलब्धि हासिल हुई है।
जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मंदिर का पर्यटकीय विकास के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसके तहत भव्य मंदिर परिसर निर्माण के साथ साथ मैरिज हॉल, किचन कम डायनिंग हॉल, कम्युनिटी हॉल, ऑफिस, केयरटेकर आवास, शौचालय आदि का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह काफी भव्य एवं आकर्षक लुक में नजर आएगा। मंत्री ने कहा कि बाबा खोंहरनाथ मंदिर के लिए कुछ कर पाना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में अब तक विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति ही हुई है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने बाबा खोंहरनाथ मंदिर का कायाकल्प करने का संकल्प लिया था, अब वह पूरा हो रहा है।
बता दूं कि मंत्री श्री ठाकुर के प्रयास से पूर्व से ही डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से चहारदीवारी एवं मंदिर तक पहुंचने के लिए पीडब्ल्यूडी मानक का सड़क निर्माण का कार्य जारी है। जल्द ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जबकि मंत्री श्री ठाकुर ने पूर्व में ही अपने निजी कोष से बाबा खोंहरनाथ तोरण द्वार का निर्माण भी कराया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play