बंशीधर नगर :
बंशीधर नगर अनुमंडलीय दिव्यांग संघ के चेचरिया स्थित कार्यालय में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजित किया गया। इसमें संघ के सदस्य दिव्यांग जगदीश प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति व शोक संतप्त स्वजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
जगदीश प्रसाद का निधन गत गुरुवार को श्री बंशीधर नगर स्थित आवास पर हो गई। दाह संस्कार वाराणसी में गंगा नदी के तट पर किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में संघ के अनुमंडलीय अध्यक्ष कमलेश बिहारी, सचिव सुदामा प्रसाद, कृष्णा दास, कमलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष मोतीलाल गुप्ता, विजय राम, उमेश पासवान, लव मेहता, गोकुलानंद दुबे, जय प्रसाद, कृति भारती, जोखू साह, पुष्पा कुमारी आदि का नाम शामिल है।