रंका :
कुआ में युवक की लाश मिलने पर गांव में सनसनी।
रंका अनुमंडल क्षेत्र चिनियां प्रखंड के बरवाडीह में एक युवक की लाश कुआं में मिलने से गांव में अफरा तफरी का माहौल है। मृतक के परिवारवालों के बताने के अनुसार मृतक राजकुमार कोरवा पिता सुरेश कोरवा, उम्र लगभग 22 साल छठ पर्व के रात दिनांक 10-11-2021 को लगभग रात 12:00 बजे से लापता था।
जिसे लेकर मृतक के परिवारवालों में चिंता बढ़ गई। तत्पश्चात परिवारवालों ने खोजबीन जारी किया। एवं खोजबीन के दौरान देखा गया की छठ घाट के पास 100 मीटर के करीब कुआं में मृतक के कपड़ा पानी में छहलाया है जिसके बाद लोगों ने कुआ में खोजना सुरु किया। खोजबीन के दौरान पाया की मृतक व्यक्ति पानी के अंदर था।
जिस लाश को ग्रामीणों ने बिना पुलिस के सूचना दिए निकाला एवं मृतक के घर ले आया। लोगों के बताने के अनुसार कुएं में से लाश को 12 घंटे बाद यानी दूसरे दिन शाम लगभग 05:00 बजे निकाला । जिसके कारण मृतक के परिवारवालों का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतकक के मां का कहना है की यह हत्या का मामला है। इस घटना की जानकारी मिलते ही चिनियां थाना प्रभारी बिरेंद्र हांसदा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक अपने दल बल से साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटना का जायजा लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने कहा की मामला हत्या का है या आत्महत्या का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सुनिचित कर पाएंगे। डीएसपी ने मामला को संज्ञान में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।