बिशुनपुरा :
बिशुनपुरा प्रखंड के सरांग पंचायत के वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों ने मुखिया सविता देवी पति संतोष यादव पर मनमानी करते हुए रिश्तेदार के घर मे जलमीनार लगवाकर लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है ।
जतपुरा निवासी सुदामा राम ने कहा कि वार्ड नंबर दो एवं तीन में मुखिया द्वारा कोई कार्य नही किया गया है। दोनों वार्ड में एक भी जलमीनार नही लगाया गया वहीं मुखिया जी के चाचा के घर मे जलमीनार लगवाया गया है। केवल एक घर के लिए जलमीनार और पूरा गांव प्यासा है। साथ ही कहा कि जो भी कार्यकारिणी में योजना लिखे जाते थे उसे ना देकर मुखिया जी अपनी मनमानी तरीके से अपने रिस्तेदार एवं जातियों में विकास किया गया है।
वहीं पर मुखिया पर गभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रेहड़ा पर लगा जलमीनार जिसका एक सोलर प्लेट चोरी हो गया था और बाकी बचे सोलर प्लेट को मुखिया जी अपने घर में लगवाकर उपयोगकर रहे हैं ग्रामीण अरुण कुमार अनिल कुमार विशाल कुमार सीताराम परिणी कुंवर गौरव कुमार अशोक राम सहित बहुत से ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया जी की करतूत बताते हुए कहते हैं कि मुखिया जी ने पढ़ने वाले बच्चों को भी नही छोड़ा।
उनलोगों का कहना है कि राजकीय उत्कृत मध्य विद्यालय जतपुरा में जो जलमीनार लगा है उस जलमीनार से घर घर नल जल आपूर्ति योजना करा कर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे को प्यासे मारना चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोई ऐसा जगह नही है जो विद्यालय से नलजल योजना दिया गया हो। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि नलजल योजना में काफी लापरवाही बरती जा रही है न गुणवत्ता पूर्ण सामग्री लगाई जा रही है न पाइप को तीन फीट अंदर किया जा रहा है। जो मुखिया की मनमानी साफ दिखाई देता है। जिससे मुखिया के प्रति काफी बिरोध देखने को मिल रहा है।
वहीं मुखिया पति संतोष यादव ने कहा रेहड़ा पर लगे सोलर प्लेट चोरी कर ली गई थी जिसकी सूचना थाना को दी गई थी साथ ही विद्यालय में लगे जलमीनार से गांव में दी गई जलनल योजना सप्लाई नियम संगत है।
इस विषय पर पंचायती राज प्रखंड कोर्डिनेटर सुबोध राम से पूछे जाने पर कूछ भी कहने से असमर्थता जताया।