गढ़वा :
गढ़वा: झारखंड को एक और मेडिकल कॉलेज मिल गया है क्योंकि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने पलामू जिले के विश्रामपुर में लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंट हॉस्पिटल को मान्यता मिला है।
एनएमसी ने इस कालेज को 100 सीट के लिए मान्यता दिया है। यह नया मेडिकल कॉलेज रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय विश्रामपुर के कैम्पस में चलेगा।यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने दी है। श्री चन्द्रवंशी ने बतलाया कि ईस विश्वविद्यालय में 28 संस्था चल रहा है। डा ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि इस विश्व मेडिकल कॉलेज में सत्र 2021 से ही 100 सीट पर नामांकन शुरू हो जाएगा तथा जनवरी माह 2022 से यह कॉलेज काम करने लगेगा।