गढ़वा :
लोक आस्था के पर्व छठ को लेकर रमना प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में उत्साह चरम पर रहा|छठ व्रतियों ने गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया| इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का पर्व छठ संपन्न हो गया|भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए मड़वनीया के लउंगा नदी और रमना पंचायत सचिवालय के समीप गंगा तालाब छठ घाटों पर अहले सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी|लउंगा नदी, गंगा तालाब छठ घाट, जिरुआ जलाशय और तेलिअहवा घाट पर रात में भी व्रती रुके रहें| भजनों के जरिये छठी मैया व सूर्यदेव का गुणगान किया गया| छठ घाट पर रंग-बिरंगे बल्बों से आकर्षक सजावट के साथ रोशनी की गई थी|सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह महापर्व संपन्न हो गया। इसके बाद व्रतियों ने अपने घरों में पारण किया|इससे पहले बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था| छठ व्रती और उनके स्वजनों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया| बुधवार को सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के बाद सभी छठ व्रती घाट पर ही रात बिताई| घाट छठ मैया के गीतों से गूंजता रहा| लउंगा नदी छठ घाट आयोजन समिति के अजीत कुमार सोनी, सत्येन्द्र कुमार सिंह, संजय प्रसाद गुप्ता, अमीत सोनी, गुडू मेहता गंगा तालाब छठ घाट आयोजन समिति के संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता,अध्यक्ष सुदर्शन बियार, सचिव विरेन्द्र प्रजापति,जिरुआ छठ घाट आयोजन समिति के अमरेंद्र कुमार प्रजापति,उज्जवल कुमार सिंह, श्याम लाल पासवान, संजय खरवार सहित सभी सदस्यों ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है |इसके साथ ही प्रखंड प्रखंड के बहियार कला, बहियार खूर्द, टंडवा,कर्णपुरा,मड़वनीया,सिलीदाग,गम्हरिया,बुलका और हरादाग कला पंचायत के विभिन्न गांवों में छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया |

बिशुनपुरा में छठ महापर्व के आखिरी दिन हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर की आधराना की,कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद छठ व्रतियों ने काफी हर्षो उल्लास के साथ इस पर्व को मनाया।
इस दौरान छठ के गीतों से पूरा प्रखंड भक्तिमय हो गया। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया।
इस दौरान पूरे बिशुनपुरा प्रखंड में भगवान सूर्य की अराधना की, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह से ही भारी संख्या में लोग छठ घाटों की ओर प्रस्थान कर गए थे। प्रखंड के बिष्णु मंदिर इस्थित पोखरा चौक , बिशुनपुरा थाना छठ घाट, अमहर छठ घाट, कोचेया छठघाट, संध्या छठ घाट, पिपरी छठ घाट ,अमहर छठ घाट सहित विभिन्न घाटों पर छठी मैया और भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की गई।
इस महापर्व पर सुहागिन महिलाओं ने व्रत कर संतान और सुहाग की कामना की,साथ ही परिवार की खुशहाली और अमन चैन की भी कामना की गई ।वही विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों की सुरक्षा के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।
सभी घाटों पर पुलिस प्रशासन के जवानों को लगया गया गया था, जिससे कि शांतिपूर्ण तरीके इस व्रत को सम्पन्न कराया जा सके।
गौरतलब है कि उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों की संख्या में छठव्रती तालाबों और घाटों पर मौजूद होते हैं। सबसे अच्छी व्यवस्था बिशुनपुरा बिष्णु मंदिर स्थित जीवन ज्योति क्लब के द्वारा छठ व्रतियों के लिए की गई थी। जिसके अध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष छोटू चंद्रवंशी के द्वारा किया गया था। इस छठ घाट पर भगवान भास्कर की प्रतिमा मनमोहक थी।

श्री बंशीधर नगर:--अनुमण्डल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में सूर्योपासना का महापर्व छठ गुरुवार को उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ सम्पन्न हो गया।
पूरे क्षेत्र में छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण मनाया गया।समाचार लिखे जाने तक कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नही है।अनुमण्डल मुख्यालय स्थित बाँकी नदी के तट पर अवस्थित अति प्राचीन सूर्य मंदिर परिसर स्थित छठघाट पर बड़ी संख्या में छठ व्रतधारियों ने उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।अनुमण्डल मुख्यालय स्थित सूर्यमन्दिर छठघाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया था।पूरा छठ परिक्षेत्र रोशनी से जगमगा रहा था।प्रभात क्लब द्वारा सूर्यमन्दिर सहित छठ घाट से दक्षिण स्थित मैदान की साफ सफाई कराया गया था तथा रोशनी व ध्वनि की व्यवस्था किया गया था। व्रतधारियों के स्नान के लिए कृत्रिम झरना लगाया गया था।व्रतधारियों की सुबिधा के लिए मंदिर के निकट ही क्लब द्वारा नियंत्रण कक्ष बनाया गया था।
नवयुवक क्लब चेचरिया द्वारा सूर्य मंदिर से उतर दिशा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर के निकट छठ घाट सहित पूरे क्षेत्र की साफ सफाई,रोशनी,ध्वनि,व्रतधारियों के स्नान के लिए झरना,बैठने के लिए सामियाना की व्यवस्था किया गया था।क्लब द्वारा व्रतधारियों को हर सम्भव सुबिधा प्रदान करने की व्यवस्था किया गया था।नवयुवक क्लब द्वारा छठ घाट के निकट ही नियंत्रण कक्ष बनाया गया था । जय भामा शाह क्लब द्वारा बस स्टैंड से छठघाट तक साफ सफाई,रोशनी व ध्वनि की व्यवस्था किया गया था वहीं जय भारत क्लब ने मुख्य पथ से मध्य विद्यालय तक साफ सफाई,रोशनी व ध्वनि की व्यवस्था किया था। फ्रेंड्स रॉक ग्रुप के सदस्यों ने व्रतधारियों को बैठने के लिए सामियाना लगाया था।
इसके अलावे अन्य क्लबो ने भी छठ महापर्व को भव्य बनाने में अपना सहयोग किया। व्रतधारियों की सुबिधा के लिए नगर पंचायत भवन के निकट स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था।प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सक्रिय दिख रही थी।जगह जगह पुलिस बल तैनात थे। दण्डाधिकारियों को पुलिस बल के साथ छठ परिक्षेत्र का भ्रमण करते देखा गया। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी,पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार,थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार सभी छठ घाटों पर भ्रमण करते देखे गये।इधर राजा पहाड़ी के निकट स्थित तालाब छठघाट पर शिवशक्ति क्लब द्वारा व्रतधारियों के लिए पूरा व्यवस्था किया गया था।अहीपुरवा ग्राम स्थित काली मंदिर के निकट स्थित छठघाट पर न्यू ज्योति क्लब व छठ पूजा समिति के सदस्यों ने व्रतधारियों के बैठने,रोशनी,ध्वनि की व्यवस्था किया था।
इधर सरहस्ताल ग्राम स्थित चित्रगुप्त मंदिर ,लौंगा नदी ,नरही में भूतेश्वर मंदिर परिसर स्थित छठ घाट,पुरैनी ग्राम में बाँकी नदी,अधौरा में लौंगा नदी,पाल्हे ग्राम स्थित छठघाट सहित अन्य जलाशयों के निकट भी बड़ी संख्या में व्रतधारियों ने छठ महापर्व कर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।
भंडरिया प्रखंड में छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्ध्य के साथ संपन्न हो गया । इस मौके पर भंडरिया कपरफुटी छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था । छठ घाट में छठ करने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी । भंडरिया, नौका, मदगड़ी, बघवार, करचाली, जमौती, कंजिया, खजरी , मरदा सहित अन्य गांव के छठ घाट में छठ व्रतियों की भीड़ लगी हुई थी । इस मौके पर पूरी रात छठ घाटों में छठ गीत से गुंजायमान हो रहा था।
छठ घाट में लाइट बत्ती समियाना के अलावे बड़े-बड़े पंडाल लगाए गए थे। छठ करने वाले छठ व्रतियों की कोई दिक्कत न हो इसका पूरा इंतजाम किया गया था । करचाली छठ घाट में सुरेंद्र साह, कामेश्वर सिंह, विजय सिंह, शामिल कच्छप, कोशिश टोप्पो, छठ घाट के सजाने में अपना अहम भूमिका निभा रहे थे ।करचाली निवासी सुरेंद्र साव ने कहा कि छठ महापर्व बहुत बड़ा आस्था का प्रतीक है ।छठ पूजा करने से लोगों को शांति और विश्वास कायम होता है। लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मौके पर संजय कुमार गुप्ता, जगनारायण साव, रामसुंदर साव, विजय सिंह ,राजेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।