whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210016
Loading...


झारखंड के सबसे बड़े दानरो नदी छठ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा access_time 11-Nov-21, 02:19 PM visibility 646
Share



झारखंड के सबसे बड़े दानरो नदी छठ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


विवेकानंद उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड राज्य के सबसे बड़े छठ मेले में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी यहां झारखंड के साथ-साथ पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ बिहार मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु गढ़वा में लगने वाले इस छठ मेले का दीदार करने पहुंचे। ऐसा कहें की कोरोना काल के बाद शायद ही कहीं ऐसी भीड़ गढ़वा जिले में देखने को मिली है तो अन्यथा नहीं होगा ।लोगों ने कोरोना से बेपरवाह होकर जमकर मेले का लुफ्त उठाया। दरअसल 4 दिनों के छठ व्रत में जिला मुख्यालय गढ़वा से होकर गुजरने वाली दानरो नदी कि रूप सज्जा इस कदर बदल जाती है कि छठ मेले के दो-तीन दिन बाद पहचान पाना मुश्किल है कि क्या इसी नदी में ऐसा झारखंड का विशाल व आकर्षक छठ मेला लगता है? जिसमें विभिन्न राज्यों से छठ व्रतियों के साथ श्रद्धालु छठ मेले में घूमने आते हैं ।
स्वाभाविक रूप से श्रद्धालुओं का छठ मेले के प्रति आकर्षण का कुछ न कुछ कारण तो रहता ही होगा, वरना छठ की इस मौके पर जब तमाम जलाशयों गांव छठ पूजा होता है तथा ठंड का मौसम हो बावजूद लोग यहां छोटे-छोटे बच्चों महिलाओं के साथ क्यों घूमने आते हैं। इसे ध्यान में रखकर यदि जिला मुख्यालय गढ़वा में लगने वाले दानरो नदी छठ मेले का आकलन करें तो शायद ही एकीकृत बिहार में भी ऐसा कोई छठ मेला होगा जहां के घाट पर कई स्थाई खूबसूरत वाच टावर विभिन्न क्लबों के नाम पर बने हुए हैं , यहां सिर्फ आकर्षक सजावट हीं घाटों का नहीं होता है बल्कि खाने-पीने सजने सवरने से लेकर कई ऐसी महत्वपूर्ण लोगों की आम जिंदगी से जुड़ी चीजों के साथ साथ आकर्षक वस्तुओं की खरीद बिक्री भी इस मेले में होता है ।
चाहे बच्चों का आकर्षक खिलौने हो अथवा महिलाओं और बुजुर्गों से जुड़े सामग्री सभी इस छठ मेले में घाटों पर ही एक ही दिन के लिए सही परंतु उपलब्ध रहता है। यहां श्रद्धालु यदि जीवंत तस्वीर खिंचवा सकते हैं तो उन्हें बच्चों को बहलाने के लिए एक से एक अनोखे खिलौने की खरीदारी करने में भी आनंद आता है । इतना ही नहीं छठ मेले की खूबी है कि अपने मेहमानों को भी इस छठ घाट पर लजीज बड़े बाजारों की तरह व्यंजन का नाश्ता जलपान चाय पकौड़ा सारा कुछ करा सकते हैं। कुल मिलाकर जिला मुख्यालय गढ़वा के दानरो नदी में लगने वाले इस मेले कि कई खूबियां हैं इन खूबियों को मुकाम तक पहुंचाने के पीछे वर्षों से कार्यरत कई महत्वपूर्ण स्वयंसेवी संगठन यहां काम करती हैं जो बड़े ही भक्ति भाव से आम सहयोग से छठ घाट पर भगवान का आकर्षक पंडाल से लेकर फूल की सजावट बेहतरीन साफ-सफाई, रंग बिरंगे, लाइट छठ व्रतियों के लिए दूध ,स्नानागार जो भी महत्वपूर्ण आवश्यकताएं होती हैं उसे पवित्रता और बड़े ही सम्मान के साथ उपलब्ध कराते हैं ।
इस छठ घाट की विशेषता है कि यहां कोई भी व्रति किसी भी हालत में क्यों न पहुंच जाए उसे विभिन्न क्लबों से जुड़े सदस्यों द्वारा हर संभव छठ महापर्व में सहयोग किया जाता है परस्पर सहयोग की ऐसी भावना बहुत कम मेले में देखने को मिलता है। जिला मुख्यालय से जुड़े इस छठ मेले की एक बड़ी महिमा है यह भी है कि जहां छोटी-छोटी भीड़ में भी लूटपाट महिलाओं की चैन स्नैचिंग जैसी घटनाएं आम रहती है, मगर यहां वर्षों से हजारों की भीड़ छठ के मौके पर लगता है परंतु ऐसे मामले सामने नहीं आए हैं । कहा जाता है इस मेले में जो भी व्यक्ति खराब नियत से प्रवेश करेगा उसकी नियत बदल जाती है तथा छठ मैया के महिमा के आगे नतमस्तक होकर एक श्रद्धालु की तरह मेले में अपने आप में तब्दील करने को मां की महिमा के कारण मजबूर हो जाता है यही कारण है कि यहां किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटती है।
इस मेले की महिमा का आकलन और महत्व और इससे भी लगा सकते हैं की यहां स्थानीय मंत्री हो अथवा किसी भी पार्टी से जुड़े नेता बगैर इस मेले में दस्तक दिए उनकी राजनीति नहीं चल सकती है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play