रंका :
रंका प्रखंड के तमगे पंचायत के केदाल गांव के जंगल में एक महिला के पेड़ से रशी के सहारे लटका शव । मिला है।जिसका गाय चरवाहा के द्वारा हल्ला करने के बाद ग्रामीणों ने पहचान जीत बंधन सिंह की पैतिस वर्षीय पत्नी मूसनी उर्फ राजमती देवी की ।
मृतिका राजमती देवी की भाभी ने कहा है कि मुसनी उर्फ राजमती को वचपन में ही चुराकर लोग ले गए थे और उसके साथ ही शादी विवाह भी किए एवं काफी उसको मार पीटा करते थे।
मंगलवार को उनके पति जीत बंधन सिंह के द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति के बारे में उल्टा पुल्टा कह कर जंगल में ले जाकर पीटा गया था जो चरवाहा के द्वारा भी देखी गया है । इस संबंध में इनके भाभी ने बताया कि जब इस बात की सूचना मुझे मिली तो मैं केदाल गांव जाकर इस बात की जानने के प्रयास की तब वहां पाए कि मेरी ननद मूसनी उर्फ राजमती को मारपीट कर इस कदर घायल कर दिया गया था कि वह चलने फिरने से भी लाचार थी और क्या बुआ चल भी नहीं पा रही थी तो फिर उसने फांसी कैसे लगा दिया क्योंकि आज उसने उसका शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिलने की सूचना मिली है।
शव को पुलिस के द्वारा बरामद की गई है जिससे इनकी भाभी को पूर्ण शक है कि इनके पति जीत बंधन सिंह ही मार कर अपने पत्नी को पेड़ के सहारे रस्सी के सहारे पेड़ पर टांग दिया है।