खरौंधी :
लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर प्रखंड मुख्यालय खरौंधी सहित प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आज तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया।
डोमनी नदी एवं सिसरी सूर्य मंदिर पर भारी संख्या में छठ व्रतियों ने छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
प्रखंडकेराजी,अमरोरा,मझिगांवा,करिवाडीह,अरंगी,चौरिया,कूपा, खोखा सहित अन्य जलाशयों एवं अपने अपने घरों के पास भी भारी संख्या में छठ व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर बुधवार के शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर डोमनी नदी छठ घाट एवं सूर्य मंदिर सिसरी पर विभिन्न क्लबों द्वारा आकर्षक रूप से छठ घाटों को सजाया गया है।
वही अन्य स्थानों पर ग्रामीणों के द्वारा समुचित सुविधा प्रदान किया गया है। छठ महापर्व पर डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर अपने अपने परिवार एवं गांव घर के लिए सुख समृद्धि की कामना छठ व्रतियों के द्वारा किया गया। वही छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न छठ घाट पर विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, संध्याकर विश्वकर्मा,विनोद चौधरी,प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान, अरंगी मुखिया शिवकुमार यादव,खरौंधी मुखिया उपेंद्र कुमार राम,मनोज गुप्ता,सुनील रौशन, राजा सिंह,श्रीमती देवी,प्रगास राम,कृष्णा सेठ,रामनाथ मेहता,मझिगांवा पंचायत के मुखिया प्रत्यासी संगीत देवी,विन्दा देवी,सतीस राम,रवि हुसैन,फिरोज अहमद सहित कई लोगों ने घाट का जायजा लिया। वही थाना प्रभारी अभय कुमार अपने दल बल के साथ थाना क्षेत्र के सभी छठ घाट का द्वरा कर सुरक्षा बेवस्था का जायजा लिया।