गढ़वा :
लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर जिला मुख्यालय गढ़वा सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आज तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को आर्य दिया।

इस मौके पर झारखंड के सबसे बड़े दानरोनदी में लगने वाले छठ मेले में भारी संख्या में छठ व्रतियों ने छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर नदी के दोनों किनारे दर्जनों छठ घाटों के साथ-साथ सरस्वती या नदी तथा दूसरे जलाशयों एवं अपने अपने घरों के पास भी भारी संख्या में छठ व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर आज शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।

इस मौके पर दानरो नदी छठ घाट पर टी ग्रुप स्टूडेंट क्लब फ्रेंड्स क्लब सहित विभिन्न क्लबों द्वारा आकर्षक रूप से छठ घाटों को सजाया गया है।
वही सरस्वती या नदी में भी सुर्या क्लब सहित विभिन्न क्लबों द्वारा छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा रंग बिरंगे रोशनी की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का भी व्यापक इंतजाम किया गया है। छठ के मौके पर पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत विभिन्न पार्टियों से जुड़े नेताओं ने छठ घाटों पर भ्रमण कर आशीर्वाद ग्रहण किया।