गढ़वा :
गढ़वा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनराइज क्लब गम्हरिया के द्वारा सुंदर बांध छठ घाट पर गम्हरिया ग्राम के सभी छठ व्रतियों के लिए समुचित व्यवस्था किया गया l जिसकी व्यवस्था में मुख्य रूप से सनराइज क्लब के सभी पदाधिकारी गण अपना तन, मन, धन लगाकर इस कार्यक्रम को करते आ रहे हैं और करते रहेंगे l
मौके पर सनराइज क्लब के अध्यक्ष अजय प्रसाद यादव, सचिव नीरज कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष विनय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष राजन पासवान, मीडिया प्रभारी ब्रह्मदेव पासवान, संरक्षक संतोष प्रसाद यादव, क्लब के जांबाज सिपाही पंकज पासवान, शमंजेश कुमार राम, निरंजन कुमार, रंजन कुमार रवि, पुरुषोत्तम आदि काफी लोग उपस्थित थे l