बिशुनपुरा :
प्रखंड मुख्यालय स्थित टेम्पू स्टैंड में टेम्पू चालको के द्वारा स्टॉल लगाकर छठ व्रतियों के बीच फल ,अगरबती व छठ पूजा सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर टेम्पू स्टैंड के एजेंट अनिल सिंह जै माँ दुर्गा वस मालिक विनोद सिंह,अनिल पांडेय ,मंदीप पॉल ,सुरेंद्र पाल ,नागेश्वर सिंह ने कहा कि लोक आस्था का महा पर्व की महिमा अपरंपार है,इसे देखते हुवे ब्रतियो के विच पल व अन्य समाग्री का वितरण किया गया।
वहीं ब्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा हरेक वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ व्रतियों के बीच फल का वितरण किया गया । संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ की महिमा अपरंपार है।
भगवान भास्कर की आराधना लोग बडे ही श्रद्धा व विश्वास के साथ करते हैं। गरीब और अमीर के बीच कोई भेद नहीं रहता।
वही थाना परिसर में थाना प्रभारी बुद्ध राम सामद के द्वार भी स्टॉल लगाकर व्रतियों के फल व पूजा समाग्री का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि यह ऐसा पर्व है जिसमें लोग बढ़-चढ़ कर सहयोग देते हैं। मान्यता के अनुसार लोग भीक्षाटन कर पर्व करते हैं।वही उन्होंने ने प्रखंड क्षेत्र के सभी छठ घाटो पर लोगो से अपिल करते हुवे कहा कि नदी व तलाबों में पूजा करते समय छोटे बच्चों का विषेस ध्यान रखने तथा किसी भी अफवाह से बचने का भी अपील किया।ऐसी इस्थिती में प्रसासन को तत्काल सूचना देने को कहा।वही प्रखंड के पतिहारी ,चितरी ,सरांग ,अमहर ,महुली ,सन्ध्या ,ओढ़ेया ,सारो ,विसुनपुरा सहित विभिन्न गांव में सामाजिक संगठनों के द्वारा छठ व्रत धारियों के बीच पूजन सामग्री फल का वितरण किया गया।