whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27219741
Loading...


गढ़वा बस स्टैंड पर महिला समूह की राशि को लूटने की योजना बनाते तीन अपराधी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 09-Nov-21, 06:35 PM visibility 650
Share



गढ़वा बस स्टैंड पर महिला समूह की राशि को लूटने की योजना बनाते तीन अपराधी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अगर समय पर पुलिस नहीं पहुचती तो एक लूट की घटना का अंजाम उक्त तीन अपराधि शहर के बस स्टैंड से दे कर फरार हो जाते। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर दिया। उन्होंने कहा कि शहर के बस स्टैंड में उक्त तीन अपराधी पिस्टल के साथ होने की सूचना प्राप्त हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसके बाद बस स्टैंड के पास बिना नंबर के एक फैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। पुलिस को देख तीनों अपराधी भागने लगे।
जिसके बाद पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी में सदर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा मोहल्ला निवासी शफीक खान का पुत्र मुकर्रम खान, शाहिद खान का पुत्र राजा खान, व हुलास पासवान का पुत्र रवि पासवान बताया गया है। पुलिस ने जब तीनों को पकड़ कर कड़ी से पूछताछ किया तो संतोषजनक जवाब नहीं आया। जिसके बाद उक्त तीनों लोगों को तलाशी किया गया। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ कर थाना ले आई। पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि एक महिला समूह का पैसा एक व्यक्ति बाइक से लेकर बस स्टैंड की ओर से जाने वाला था। जिसे लूटने की फिराक में यह तीनों अपराधी बस स्टैंड पहुंचे थे।
अपराधियों ने कहा कि व्यक्ति की लूटने की योजना को लेकर अपराधियो के द्वारा तीन दिनों से उसकी रेकी भी कर रहा था। छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावे थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, पीएसआई कृष्ण कुमार कुशवाहा, दिनेश कुमार मरांडी, आरक्षी श्रीकांत पासवान, इंद्र कुमार मंडल, लव कुमार सिंह, निरंजन राम, संजय कुमार सहित पुलिस के जवान शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play