whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220943
Loading...


गढ़वा के सभी छठ घाटों पर पक्का छठ घाट का होगा निर्माण : मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 09-Nov-21, 06:24 PM visibility 682
Share



गढ़वा के सभी छठ घाटों पर पक्का छठ घाट का होगा निर्माण : मिथिलेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार को दानरो नदी तट पर पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर छठ घाट का शिलान्यास किया। कल्याणपुर दानरो घाट पर 170 फीट लंबा छठ घाट एवं पुलिस लाइन दानरो नदी के छठ घाट पर 150 फीट लंबा छठ घाट निर्माण का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया गया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सूर्योपासना एवं महान आस्था का प्रतीक छठ महापर्व अन्य स्थानों से गढ़वा में काफी आकर्षक एवं बेहतरीन तरीके से धूमधाम से मनाया जाता है। मंत्री ने कहा कि यहां छठ घाट की काफी आवश्यकता है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आगामी चार-पांच वर्षों में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में सभी छठ घाटों पर पक्का छठ घाट की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहर के टंडवा में युवा जागृति क्लब तथा जय देवी संघ की मांग पर अपनी निजी कोष से छठ घाट निगरानी मंच का निर्माण कराया है। वे गढ़वा विस क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर पक्का छठ घाट निर्माण कराने के लिए संकल्पित हैं। छठ मईया के आशीर्वाद से यदि अगले वर्ष कोरोना से मुक्ति मिलती है तो हमारा परिवार भी छठ घाट पर जाकर छठ व्रत करेगा। मंत्री ने सभी लोगों से मास्क का उपयोग करने एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील किया। मौके पर डीसी राजेश कुमार पाठक, एसडीओ राज राजेश्वरम, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय पांडेय, बीडीओ कुमुद कुमार झा, सीओ मयंक भूषण, पूर्व नप अध्यक्ष अनिता दत्त, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, प्रवक्ता धीरज दूबे, विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र सिन्हा, कल्याणपुर मुखिया विनोद चंद्रवंशी, ताहिर अंसारी, अशोक चंद्रवंशी, न्यू स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, पंडा मिश्रा, उमेश चंद्रवंशी, धनंजय पासवान, सूरज चंद्रवंशी, धीरेंद्र चौबे, वीरेंद्र तिवारी, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय, झामुमो कोषाध्यक्ष पप्पू गुप्ता आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play