मेराल/डंडई :
लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर सोमवार को मेराल थाना क्षेत्र के तेनार गांव में समाजसेवी अजय गुप्ता ने अपने पैतृक निवास पर स्टॉल लगाकर छठ व्रतियों के बीच फल फूल तथा पूजन सामग्री का वितरण किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद अजय प्रसाद गुप्ता रानी गुप्ता विनोद सिंह जहूर रंग साज, मुंशी शैलेंद्र सिंह इत्यादि द्वारा बड़ी संख्या में भिक्षाटन के लिए आए व्रत धारियों के बीच नारियल अगरबत्ती सेव केला पंचमेवा महावर तथा पूजन सामग्री वितरित की गई। थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने व्रत धारियों को शुभकामना देते हुए उनसे आशीर्वाद की भी कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था तथा पवित्रता का संगम है।
इस त्यौहार में गरीब अमीर सभी लोग भेदभाव को छोड़कर पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ भगवान भास्कर का पूजा आराधना करते हैं। थाना प्रभारी श्री प्रसाद ने थाना क्षेत्र के लोगों से व्रत धारियों को हर संभव सहयोग करने की अपील की। समाजसेवी अजय गुप्ता ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि आजीवन में छठ महापर्व के अवसर पर फल फूल तथा पूजन सामग्री का वितरण करता रहूंगा। इस अवसर पर मदन प्रसाद जगदीश राम सत्यम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। प्रसाद वितरण के बाद थाना प्रभारी सहित अन्य लोगों ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किय
छठ पूजा महापर्व के पावन अवसर पर न्यू इंडियन क्लब के द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का किया गया वितरण।

छठ पूजा महापर्व के पावन अवसर के पर डंडई प्रखंड के रारो पंचायत के धरती चौपाल के प्रांगण में न्यू इंडियन क्लब के द्वारा मंगलवार को छठ व्रतियों के बीच हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा सामग्री का वितरण किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार गुप्ता तथा क्लब के सदस्यों के द्वारा किया गया।वही मौके पर क्लब के महामंत्री उमा शंकर पासवान ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महापर्व के अवसर पर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण किया जा रहा है कामना करते हैं कि क्षेत्र का अमन चैन रहे और सुख समृद्धि मिले।
इस मौके पर अजय कुमार गुप्ता ,संतोष कुमार ठाकुर, राजेश पासवान,विजय प्रजापति ,कामेश्वर पासवान ,शशिकांत ठाकुर,सुनील ठाकुर,संजय साह,ओमप्रकाश विश्वकर्मा ,रामसिस विश्वकर्मा,चन्दन कुमार गुप्ता, रंजन पासवान, अनिल कुमार गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।