गढ़वा :
मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी सुरेंद्र मेहता का पुत्र सत्यम कुमार मेहता एवं उसके चचेरे भाई पीयूष रंजन मोटरसाइकिल टक्कर में घायल हो गया इसमें सत्यम कुमार को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि सत्यम कुमार अपनी मोटरसाइकिल से घर से गढ़वा आ रहा था इसी दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के पास विपरीत दिशा से जा रही मोटरसाइकिल सवार ने उसकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया आसपास के लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चल रहा है
गढ़वा शाहपुर मार्ग में हरैया मोड़ के पास ट्रैक्टर मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया है ।
घायल चैनपुर थाना क्षेत्र के बरवाही गांव निवासी शिव कुमार चौधरी बताया गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में शिव कुमार चौधरी ने बताया कि गढ़वा से अपने रिश्तेदार को लेकर घर वापस जा रहा था। इसी दौरान हरैया मोड़ के पास उसकी मोटरसाइकिल एवं ट्रैक्टर में टक्कर हो गया इससे शिव कुमार चौधरी गिरकर घायल हो गया । आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भेज दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।