गढ़वा :
स्वर्गीय तपसी सिंह मुखिया एवं स्वर्गीय हरि सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का आज फाइनल मैच का शुभारंभ परिहारा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रविंद्र राम के द्वारा किक मारकर मैच शुभारंभ किया गया ।
बताते चलें कि यह मैच पिछले 3 दिनों से चल रहा था इसमें कुल 8 टीमें भाग लिया और सभी टीमों ने अपना अपना बेस्ट करने का प्रयास किया । फिर भी मैच में चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश की एवं फाइनल मैच किता सोती कला एवं तेनवार के बीच खेला गया। जिसमें तेनवार की टीम 4 गोल से विजय रही। भावी मुखिया प्रत्याशी रविंद्र राम सभी को संबोधित करते हुए बताए की इस तरह का आयोजन से हमारे क्षेत्र एवं युवाओं की मानसिक एवं शारीरिक विकास होती है।
हमें अपने अपने जीवन में इसी तरह से मिलजुल कर एक टीम की तरह रहना चाहिए। यदि इसी तरह युवाओं का साथ एवं अभिभावक का आशीर्वाद मिलता रहे तो आने वाले समय में इससे भी बेहतर मैच का आयोजन किया जाएगा। सभी टीमों का बेहतर प्रदर्शन रहा आप सभी इसी तरह खेल भावना की तरह खेलते रहे । हम लोग इसी तरह से अनेकों कार्यक्रम का आयोजन कराते रहेंगे एवं नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवक देवनारायण जी लोगों को बताएं कि आप सब इसी तरह से अपना खेल बेहतर प्रदर्शन करते रहें। मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने युवाओं को प्रेरित किए और आए हुए सभी टीमों का धन्यवाद किए । मौके पर उदय सिंह बाबूलाल सिंह रमेश सिंह उमेश्वर सिंह नरेंद्र सिंह देवेंद्र सिंह सुसेन बाबू बिशन सिंह दुर्गेश सिंह विजय सिंह राजेंद्र सिंह उपेंद्र सिंह जोगिंदर सिंह नेपाल सिंह विनोद सिंह एवं अगल बगल से सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।