भवनाथपुर :
भवनाथपुर प्रखण्ड के अरसली उतरी पँचायत के मुखिया गोपाल यादव ने सोमवार को अपने निजी खर्च से मजुराही भुइयां टोली में नारियल फोड़ कर चापाकल लगवाया ।बताते चले कि उक्त टोला के बीस घर की आबादी है ।
और जाने के लिए दुर्गम सड़क होने के कारण गाड़ी आने जाने में भी परेशानी थी व पानी पीने की भी समस्या से लोग जूझ रहे थे ।इस मौके पर साथ में हिरामन राम दिनेश राम कृष्णा यादव मंसूर अन्सारी सुनील साह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।