भवनाथपुर :
भवनाथपुर टाउनशिप दुर्गा मंदिर परिसर में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इलाहाबाद के रामलीला टीम के द्वारा चल रहे दस दिवसीय कार्यक्रम बीती रात्रि समापन किया गया ।
समापन के दिन रामलीला कार्यक्रम का सुभारम्भ पूजा कमिटी के कुन्दन दुबे ,सजल सिंह ,विकास दुबे विकी सिंह ने सन्युक्त रूप से फीता काटकर व आरती के साथ किया ।जबकि सिंदुरिया पँचायत के बीडीसी मीना देवी व इसरार रॉय ने रामलीला टीम को अंगवस्त्र देकर समानित किया ।रामलीला में कलाकारों द्वारा आखरी दिन राम की वनवास से लौटने के बाद राजगद्दी पर बैठाकर किया ।इस दस दिन के रामलीला कार्यक्रम में लोंगो ने काफी मनोरंजनदेर रात तक किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सचिव प्रदीप चौबे ,प्रमोद सिंह ,धुरूप दुबे ,दिनेस सिंह ,कुंडल सिंह ,प्रथम चौबे ,सहित मंदिर कमिटी व पूजा कमिटी के लोग सामील थे ।