गढ़वा :
मानस मंडली गढ़वा द्वारा स्थानांतरित प्रधान न्यायाधीश योगेश्वर मणि को प्रशस्ति पत्र, रामचरितमानस की पुस्तक, अंग वस्त्र तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मानस मंडली द्वारा सम्मान समारोह पूर्व न्यायाधीश के आवास पर ही आयोजित की गई। मंडली के संरक्षक डॉक्टर लाल मोहन मिश्र अरुण दुबे बृजेश पांडे अशोक पटवा अमरेंद्र मिश्र द्वारिका नाथ पांडे इत्यादि ने न्यायाधीश योगेश्वर मणि को रामचरितमानस की पुस्तक सम्मान में लिखी गई प्रशस्ति पत्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
डॉक्टर लाल मोहन मिश्रा ने कहा कि न्यायाधीश श्री मणि ने अपने व्यस्ततम दिनचर्या के बाद भी कई मौके पर मानस के आयोजन में अपनी उपस्थिति से मानस मंडली का उत्साहवर्धन के साथ-साथ मार्गदर्शन भी करते रहे।
डॉक्टर मिश्र ने कहा कि मानस मंडली के सदस्यों के साथ साथ गढ़वा वासियों के मानस पटल पर सदैव वर्तमान रहेंगे। अशोक पटवा द्वारा प्रधान न्यायाधीश के सम्मान में तैयार किए गए प्रशस्ति पत्र को पढ़कर सुनाने के बाद उन्हें भेंट किया गया। न्यायाधीश योगेश्वर मनी ने मानस मंडली की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी पर ईश्वर की विशेष कृपा है तथा आप लोगों का प्रयास एवं मानस के प्रति समर्पण हो प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। मानस यात्रा का सातवां वर्ष चल रहा है यह भी ईश्वरीय संजोग तथाईश्वर की कृपा है। मैं मानस समिति का अभिन्न अंग हूं तथा मेरे हृदय में मानस पीठ का स्थान सर्वोपरि है।उन्होंने कहा कि 2027 में सेवानिवृत्ति के बाद मैं आप सभी का सहयात्री बनूंगा।
संभव हो तो मानस यात्रा में महिलाओं को भी शामिल करें।कुछ सुझाव देते हुए कहा कि मानस यात्रा निरंतर जारी रहे, लोग कुछ अंशदान भी करें ताकि कुछ राशि संग्रहित हो सके। गौरतलब हो कि मानस मंडली ने दिवाली से 1 दिन पूर्व अयोध्या के हनुमानगढ़ी में सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया जिससे गढ़वा जिले का नाम भी रोशन हुआ। मानस मंडली के सदस्यों द्वारा पी डी जे योगेश्वर मणि को अयोध्या का प्रसाद भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन द्वारकानाथ पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेश मिश्रा मनोज सिन्हा डॉ जितेंद्र मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे।