गढ़वा :
गढ़वा करोना वैक्सीन का टीकाकरण के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय करके के छात्र छात्राओं के द्वारा रैली निकाला गया। जिसमें रैली में बच्चों के द्वारा कोरोना को भगाना है वैक्सीन जरूर लगाना है कि नारे लगाते हुए करके उत्क्रमित मध्य विद्यालय से बिचला टोला करके तक अभिभावकों से संपर्क किया गया । और समझाया गया कि करोना वैक्सीन का टीकाकरण कराना अति आवश्यक है।

संबंधित रैली में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे मुख्य रूप से उपस्थित हुई। और उन्होंने कहा कि जिंदगी जीने के लिए सभी लोगों को वैक्सीन लेना अति आवश्यक है। उनके द्वारा आसपास के अभिभावकों से भी संपर्क किया गया । और जो अभिभावक अभी तक क्रोनाका वैक्सीन नहीं लिए हैं।
उनको वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया गया । तथा इस मौके पर बीपीओ एडमिन कक्षप ने भी अभिभावकों से संपर्क कर कोरोना वैक्सीन लेने के लिए समझाया । तथा दुबे मराटीया संकुल के सीआरपी अरविंद कुमार चौबे ने रैली में साथ-साथ पोषक क्षेत्र में घूम कर अभिभावकों को समझाया बुझाया और क्रोना के वैक्सीन लेने के लिए विस्तार से बताया। एवं इस कार्यक्रम में बीआरपी नागेंद्र पांडे शामिल होकर काफी सराहनीय कार्य किए तथा इस मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र प्रसाद संजय कुमार यादव सहायक शिक्षक विजय प्रसाद यादव श्रीमती देवी अभियान विद्यालय के प्रधान शिक्षामित्र शंकर चौधरी लक्ष्मण यादव जल सहिया अर्पणा देवी स्वास्थ्य सहिया सीता देवी के द्वारा भी वैक्सीन कार्य में सहयोग प्रदान किया गया तथा उपस्थित अभीभावको को वैक्सीन के बारे में विस्तार पूर्वक उनके द्वारा समझाया गया।